LATEST NEWS

  • सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत की आशंका और कई घायल
  • सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, तीन लोगों की मौत की आशंका और कई घायल

  • कोसी स्नातक निर्वाचन: सुपौल में शाम 4 बजे तक 56.97% मतदान, पुरुषों ने महिलाओं को पछाड़ा
  • कोसी स्नातक निर्वाचन: सुपौल में शाम 4 बजे तक 56.97% मतदान, पुरुषों ने महिलाओं को पछाड़ा

  • पटना यातायात पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ 'लाइन डे': एसपी यातायात ने जवानों की सुनी समस्याएं, दिए कई निर्देश
  • पटना यातायात पुलिस कार्यालय में आयोजित हुआ 'लाइन डे': एसपी यातायात ने जवानों की सुनी समस्याएं, दिए कई

  • नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव, 83.74% शिक्षकों और 58.95% स्नातकों ने डाले वोट
  • नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव, 83.74% शिक्षकों और 58.95% स्नातकों ने डाले

  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में शाम 4 बजे तक स्नातक में 43.87 फीसदी, शिक्षक में 74.55 फीसदी मतदान,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे, यहां हुई सबसे कम वोटिंग
  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में शाम 4 बजे तक स्नातक में 43.87 फीसदी, शिक्षक में 74.55 फीसदी

बाढ़ में मामूली विवाद पर खूनी खेल: एनटीपीसी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में घर के बाहर बैठी महिला को बदमाशों ने मारी दो गोलियां

बाढ़ में बेखौफ बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शराब के नशें मे धुत बदमाशों ने बल्ब बुझाने जैसे मामूली बात पर महिला को गोली मार दी। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है....

बाढ़ में मामूली विवाद पर खूनी खेल: एनटीपीसी थाना क्षेत्र के
बाढ़ में मामूली विवाद पर खूनी खेल- फोटो : रवि शंकर

Patna : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर शांति से बैठी एक महिला को अपराधियों ने गोलियों का शिकार बना दिया। मामूली सी बात पर हुई इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में घायल महिला को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।


बल्ब बुझाने के मामूली विवाद पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

घायल महिला बबली देवी के पति सुरेंद्र सिंह ने घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि वे सभी परिवार के लोग अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान 5 से 6 की संख्या में पहुंचे कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने वहां आकर बल्ब बुझाने जैसी बेहद मामूली बात पर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन दबंगों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें बबली देवी को दो गोलियां लग गईं और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।


एसडीपीओ रामकृष्ण ने दल-बल के साथ किया घटनास्थल का मुआयना

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रामकृष्ण तुरंत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मामले की गहनता से जाँच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों ने मौके से साक्ष्य जुटाए तथा परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।


आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

एसडीपीओ रामकृष्ण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। नामजद और संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और इस प्रकार की आपराधिक वारटदातों को अंजाम देने वाले किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

रवि शंकर की रिपोर्ट