LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Facebook Fraud: फेसबुक पर फर्जी लॉटरी के जाल में फंसे बुजुर्ग, किस्तों में गंवाए 16 लाख रुपये

Facebook Fraud: सिंगापुर में 71 साल के बुजुर्ग से फेसबुक पर ऑनलाइन लॉटरी का लालच देकर 21,688 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 16 लाख रुपये ठग लिए गए। जानें कैसे हुआ पूरा फ्रॉड।

Facebook Fraud

Facebook Fraud: सोशल मीडिया पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ठग लोगों को ज्यादा पैसे कमाने और इनाम जीतने का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सिंगापुर से सामने आया है, जहां 71 साल के एक बुजुर्ग के साथ ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी हुई। ठगों ने उनसे 21,688 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 16 लाख रुपये ठग लिए।

इस ठगी के बाद बुजुर्ग के पास रोजमर्रा का खर्च चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान मिस्टर यांग के नाम से बताई गई है।

फेसबुक पर विज्ञापन देखकर ठगों के जाल में फंसे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त के आखिरी सप्ताह में मिस्टर यांग ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। इसमें लॉटरी में पक्का इनाम जीतने का दावा किया गया था। यांग ने विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में बात नहीं हो सकी। कुछ दिनों बाद सितंबर की शुरुआत में ठगों ने खुद उन्हें फोन किया। उन्होंने दावा किया कि Singapore Pools नाम की लॉटरी कंपनी में उनके जानने वाले लोग हैं। उनकी मदद से लॉटरी के नतीजे आने से पहले ही जीतने वाले नंबरों का पता लगाया जा सकता है।

3 लाख सिंगापुर डॉलर जीतने का दिया लालच

ठगों ने यांग से लॉटरी में हिस्सा लेने के लिए पहले पैसे जमा करने को कहा। जब उन्होंने बताया कि उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो ठगों ने रकम कम कर दी। उन्होंने खाता खोलने के लिए 500 सिंगापुर डॉलर और लॉटरी के पांच सेट नंबर देने के लिए 500 सिंगापुर डॉलर मांगे। ठगों ने भरोसा दिलाया कि इन नंबरों से वह 3 लाख सिंगापुर डॉलर यानी करीब 2.2 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत सकते हैं। लेकिन 5 सितंबर को लॉटरी का नतीजा आया तो यांग के किसी भी नंबर पर इनाम नहीं निकला।

NSIT
Nsmch

फर्जी चेक दिखाकर फिर मांगे पैसे

जब यांग ने ठगों से सवाल किया, तो उन्होंने एक नई कहानी सुना दी। ठगों ने कहा कि लॉटरी के नंबरों में गलती हुई है और यांग ने असल में पहला इनाम जीत लिया है। अपनी बात पर भरोसा दिलाने के लिए ठगों ने उन्हें 3 लाख सिंगापुर डॉलर का एक चेक भी भेजा। इसके बाद उन्होंने इनाम की रकम देने के नाम पर अतिरिक्त शुल्क और टैक्स मांगा। उनकी बातों में आकर यांग ने 7,840 सिंगापुर डॉलर और दे दिए।

सारी जमापूंजी गंवा बैठे बुजुर्ग

ठगी का पता चलने के बाद यांग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, यांग फिलहाल बेरोजगार हैं और ठगी में अपनी जमापूंजी गंवा चुके हैं। अब उनके पास रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए भी बहुत कम पैसे बचे हैं। उन्होंने बताया कि गुजारा करने के लिए वह सिर्फ इंस्टेंट नूडल्स और ब्रेड जैसी जरूरी चीजें खरीद पा रहे हैं।