LATEST NEWS

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से मिलेगी राहत
  • Patna Electricity News:पटना में बिजली की बढ़ती मांग से निपटने की तैयारी, 15 नए पावर सब स्टेशन से

  • खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश
  • Bihar Crime: खौफनाक षड्यंत्र का पर्दाफाश, आपसी रंजिश में रची गई थी ऐसे निर्दोष को सलाखों के पीछे

  •  IAS Kumar Ravi
  • Bihar Food Safety: बिहार में शुद्ध के लिए महायुद्ध, सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

MLC Election : दरभंगा स्नातक चुनाव में राजद,भाजपा और जनसुराज में त्रिकोणीय मुकाबला, शिक्षक निर्वाचन में हैंट्रिक लगाने के जुगाड़ में कांग्रेस, जनसुराज से सीधा मुकाबला

MLC Election : दरभंगा स्नातक और शिक्षक चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिसमें इन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है......पढ़िए आगे

MLC Election : दरभंगा स्नातक चुनाव में राजद,भाजपा और जनसुराज
किनके बीच मुकाबला - फोटो : VARUN

DARBHANGA : बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव में 23 अक्टूबर को 126951 स्नातक मतदाताओ के मतदान के लिए कुल 138 मतदान केंद्र एवं 13 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों 9026 मतदाताओं के मतदान के लिए 99 मतदान केंद्र बनाए गए है.कूल मिलाकर विधान परिषद चुनाव के लिए दरभंगा 32 , मधुबनी 23, समस्तीपुर में 24 और बेगूसराय में 20 सहित 237 मतदान केंद्र बनाया गया है.जानकारी के अनुसार दरभंगा स्नातक चुनाव कुल चालीस प्रत्याशी मैदान में है जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा के सर्वेश कुमार राजद के अनिल और जन सुराज के  इम्तियाज नूरानी के बीच  त्रिकोनीय माना जा रहा है.वहीं जनसुराज से बेटिकट किए गए रविन्द्र यादव का भी अपना दावा भी प्रबल बता रहे है. वहीं भाजपा से बागी सीए आदित्य झा पूरे चुनाव में जमकर पसीना बहाये है  तो सीतामढ़ी से जिला शिक्षा पदाधिकारी से सेवानिवृत डॉ संजय कुमार देव भी अपने आप को मुकाबले में प्रबल दावेदारी पेश कर रहे है.वहीं दरभंगा नगर निगम की मेयर के पति सिबगतुल्लाह खान उर्फ़ डब्बू खान भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने में लगे हुए. उनका जीत का अपना अलग ही दावा है. उनका मानना है की अब वे जो चुनाव लड़े है उन्होंने सभी चुनाव में जीत हासिल किया यही कारण है स्नातक चुनाव में भी उनकी जीत पक्की है.

वहीं शिक्षक निर्वाचन में कांग्रेस के डॉ मदन मोहन झा और जन सुराज के  डॉ सुरेश राय के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है.इस चुनाव में कांग्रेस के डॉ मदन मोहन झा अपने जीत के हैंट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैवहीं पिछले तीन चुनाव से मैदान में रहें जनसुराज के डॉ सुरेश राय पिछले चुनाव भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था हालाकि इस बार यह सीट जदयू के खाते में जाने के बाद इन्होने जन सुराज का दामन थाम लिया वैसे उरता खबर यह भी आया की जदयू भी इनको अपना उम्मीदवार बनाना चाह रहा था लेकिन यह प्रशांत किशोर के साथ आना उचित समझे। 

तो वह मुंगेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद से इस्तीफा देकर जदयू के डॉ घनश्याम राय डॉ को हैंट्रिक लगाने रोकने के हर तरिके का प्रयोग करने अपना जीत सुनिश्चित करने की बात कहते है.वहीं दरभंगा निर्वाचन सीट से पहली बार राजद ने अपना उम्मीदवार कुमर राउत को बनाया है तो जनसुराज के डॉ सुरेश राय पिछले चुनाव निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे जिन्हे डॉ मदन मोहन झा से हार का सामना करना पड़ा वह इस चुनाव में जनसुराज की टिकट पर एक बार फिर जीत लगाने की कोशिस करते नगर आप रहे है.

चुनाव की तैयारियों के संबंध में दरभंगा के प्रमण्डलीय आयुक्त हिमांशु कुमार ने बताया की  निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाना निर्धारित है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। शेष प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा, ताकि सभी कर्मी निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का समुचित ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने संबंधित जिलों के सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट