LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Bihar News: समस्तीपुर में अपराधियों ने गनप्वाइंट पर लूटे करोड़ों के आभूषण, बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज

एक ओर जहां लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मग्न थे, वहीं दूसरी ओर अपराधी कानून को हाथ में ले रहे थे। यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

BIHAR NEWS
गनप्वाइंट पर करोड़ों की लूट- फोटो : Reporter

Bihar News: शनिवार शाम समस्तीपुर सांसद के धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान शहर के पटेल मैदान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।धन्यवाद कार्यक्रम में नामचीन कलाकारों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ था। इसी बीच, अपराधी मौका पाकर हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में घुस गए और कैश और जेवरात लूट कर फरार हो गए।

नगर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर स्थित अनिल ज्वेलर्स में हथियारों से लैस 5 अपराधियों ने धावा बोल दिया।अपराधियों ने करोड़ों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया इस दौरान, पुलिस प्रशासन वीआईपी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में व्यस्त था। अपराधी इसी का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये का सोना लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया है।

यह दूसरी बार है जब इस क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप लूटी गई है। इससे पहले भी इसी परिवार की एक अन्य ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया गया था। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch


रिपोर्ट- संजीव कुमार तरुण