LATEST NEWS

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी
  • नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार की तलाशी जारी

  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ, 'हर गली में जंतर-मंतर' का किया ऐलान
  • CJP Protest : पत्नी केंद्र में कद्दावर मंत्री और पति SIR के विरोध में, CJP का देंगे साथ,

  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में उमड़ी भारी भीड़
  • शांति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजयादशमी का पर्व: गांधी मैदान में हुआ रावण-मेघनाद दहन, विसर्जन में

  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में युवक की हत्या को बताया बेहद दुःखद
  • प्रतापपुर पहुंचे कांटी विधायक ई. अजीत कुमार: आगजनी पीड़ितों को बांटे 58,050 रुपये के चेक, मामूली विवाद में

Bihar News: मधुबनी में बाइक सवार युवकों ने कार में मारी टक्कर, विरोध करने पर युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

Bihar News: मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Madhubani
Madhubani crime- फोटो : Reporter

Bihar News: मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। घटना वासन स्कूल के पास हुई। घटना में युवक के चेहरे और सिर में गंभीर चोट लगी। आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना का शिकार हुए बबलू ने बताया कि वह अपनी कार खड़ी करके खड़ा था, तभी दो बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में आए और उनकी कार में टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने बबलू के चेहरे और सिर पर कई जगह चाकू से वार किए।

बदमाशों ने बबलू को इतनी बुरी तरह घायल कर दिया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय कई लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बबलू की मदद नहीं की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


NSIT
Nsmch

आरोपियों की पहचान विश्वास मिश्रा, वैभव मिश्रा और शनि बारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर बढ़ते अपराधों को दर्शाती है। ऐसे मामलों में पुलिस को और अधिक सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो सके। 

जागृति की रिपोर्ट