LATEST NEWS

  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन
  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार

  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और  रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत,

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

BIHAR TEACHER NEWS - मुंगेर के सरकारी शिक्षक को मिला विवेकानंद शिक्षा सम्मान, पूर्व में पद्मश्री के लिए किए गए थे नॉमिनेट, जानें किन बातों ने बनाया उन्हें खास

BIHAR TEACHER NEWS - बिहार के एक सरकारी स्कूल शिक्षक को विवेकानंद शिक्षा सम्मान के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम के लिए दिया गया है। यह सम्मान बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के हाथों दिया जाएगा।

  BIHAR TEACHER NEWS - मुंगेर के सरकारी शिक्षक को मिला विवेक
सरकारी शिक्षक को मिला विवेकानंद शिक्षा सम्मान- फोटो : मो. इम्तियाज खान

MUNGER - मुंगेर के सरकारी शिक्षक डॉ. अभिजीत सेनगुप्ता को मिलेगा विवेकानंद शिक्षा सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए पटना में बिहार के पूर्व डीजीपी के हाथों दिया जाएगा वहीं यह सम्मान मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। 

दरअसल मुंगेर जिले के बड़ी बाजार निवासी सरकारी शिक्षक डॉ अभिजीत सेन गुप्ता को राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन 12 जनवरी को "विवेकानंद शिक्षा सम्मान" 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान  सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए उन्हें दिया जा रहा है। जोकि बिहार के पूर्व डीजीपी अभियानंद के हाथों शिक्षक अभिजीत सेनगुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। 

सैकड़ों युवाओं को बनाया डॉक्टर

विदित हो कि शिक्षक डॉ अभिजीत सेनगुप्ता पीएसडी होल्डर भी है और वर्तमान में वह +2 उच्च विद्यालय मकससपुर में जीव विज्ञान के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि मुंगेर जैसे छोटे शहर में लगातार 15 वर्षों तक वह मेडिकल की तैयारी नीट के छात्रों को कराकर सैकड़ों डॉक्टर को अपनी संस्था में निर्माण किया हैं और आज उनके कई छात्र डॉक्टर के रूप में मुंगेर में भी पदस्थापित है। और इसके साथ साथ उनके द्वारा गरीब छात्रों को मुक्त में शिक्षा भी दी जाती है। 

वही बता दें कि डॉ. अभिजीत सेनगुप्ता को वर्ष 2024 के लिए पद्मश्री से नॉमिनेट भी किया गया था और इसके पूर्व भारतीय गौरव पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। साथ ही इनकी पुस्तक एडवांस इन जूलॉजी आज भारत में काफी चर्चित है। वही चयन होने पर पत्नी देवजानी सेनगुप्ता और इकलौती बेटी श्रीजा सेनगुप्ता सहित परिवार और जिले वासियों में खुशी का माहौल है।

NSIT
Nsmch

मो. इम्तियाज खान की रिपोर्ट