LATEST NEWS

  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन
  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार

  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और  रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत,

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार

Bihar News : भागलपुर में शाहकुंड की अधिसूचित अंचलाधिकारी हर्षा कोमल को उनके पद से हटाते हुए अंचल का प्रभार राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा
सीओ पर कार्रवाई - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : भागलपुर समाहरणालय की जिला राजस्व शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शाहकुंड की अधिसूचित अंचलाधिकारी हर्षा कोमल को अंचल का प्रभार राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है। समाहर्ता, भागलपुर की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश में हर्षा कोमल पर राजस्व से संबंधित महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों के निष्पादन में शिथिलता बरतने, जनशिकायतों के मामलों में अपेक्षित अभिरुचि नहीं लेने, अंचल न्यायालय में लंबित वादों का समय पर निष्पादन नहीं करने, अतिक्रमण से संबंधित मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने जैसे गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है।

आदेश के मुताबिक, इन मामलों को जनहित से जुड़ा मानते हुए राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को शाहकुंड अंचल का प्रभार सौंपने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी अंचलाधिकारी का दायित्व संभालने और प्रभार हस्तांतरण एवं ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी लिखित सूचना संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

वहीं, हर्षा कोमल को पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर अंचल का प्रभार, वित्तीय प्रभार सहित, हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उन्हें अपर समाहर्ता, भागलपुर के समक्ष जिला राजस्व शाखा में योगदान देना होगा। अगले आदेश तक जिला मुख्यालय में अपनी उपस्थिति बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है। समाहर्ता की ओर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को भी आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेजी गई है।

NSIT
Nsmch

भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट