LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर
भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : बिहार की राजनीति में भागलपुर एक बार फिर बड़े सियासी घटनाक्रम का केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 2 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से भागलपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत एक भव्य शक्ति प्रदर्शन और पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सह भागलपुर प्रभारी नीतीश मिश्रा ने भागलपुर सर्किट हाउस में मीडिया के साथ विस्तृत जानकारी साझा की है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी होंगे शामिल

इस हाई-प्रोफाइल राजनीतिक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित बिहार सरकार के कई मंत्री और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक लाजपत पार्क मैदान में एक विशाल जनसभा के साथ होगी, जहाँ देश और प्रदेश के शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे।


लाजपत पार्क से घंटाघर तक निकलेगा एक किलोमीटर का पैदल मार्च

लाजपत पार्क मैदान में सभा के बाद वहां से करीब एक किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त होगा। इस दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम जनता तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाएंगे और इस आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे।


विपक्ष पर तीखा हमला: 'वोट चोरी' और 'एसआईआर' के बहाने अराजकता का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मंत्री नीतीश मिश्रा ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एसआईआर और वोट चोरी जैसे बेबुनियाद आरोप लगाकर देश और विभिन्न राज्यों में लोकतंत्र बचाने के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक और बेहद विश्वसनीय संस्था है, जिसे लेकर विपक्ष द्वारा जनता को दिग्भ्रमित करने और एक विशेष राजनीतिक नैरेटिव तैयार करने का कुचक्र चलाया जा रहा है।


कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, सांगठनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां

NSIT
Nsmch

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के भागलपुर आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सांगठनिक स्तर पर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं ताकि सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम के बीच इस शक्ति प्रदर्शन को सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सके। 

बालमुकुंद की रिपोर्ट