LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Bihar News : निशांत कुमार की 'सद्भाव यात्रा' का बेतिया से शंखनाद, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार बोले- डिप्टी सीएम का पद त्याग कर पहुँचे जनता के बीच

Bihar News : बेतिया से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के सद्भाव यात्रा का शंखनाद हो गया है. जहन उन्होंने अपने पिता के कार्यों की जमकर सराहना की

Bihar News : निशांत कुमार की 'सद्भाव यात्रा' का बेतिया से शं
सद्भाव यात्रा का शंखनाद - फोटो : ASHISH

BETTIAH : बेतिया ऑडिटोरियम में बगहा व प•चम्पारण के हज़ारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओ के साथ संयुक्त संवाद कार्यक्रम की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार,  नेता विधायक दल श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की। इस संवाद कार्यक्रम में बेतिया व बगहा के सभी प्रखंड के जदयू अध्यक्ष सहित एक हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस सद्भाव यात्रा को संबोधित करते हुये वाल्मीकिनगर के जदयू सांसद सुनील कुमार ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री ने जो बिहार के विकास के लिये काम किया। उसे भुलाया नही जा सकता। आज उन्ही के द्वारा किये गये कार्यो के बारे मे जानने व कार्यकर्ताओ से मिलने के लिये उनके पुत्र निशांत कुमार अपनी पहली राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने के लिये आये है और जनता से आर्शिवाद लेने आये है। 

वही जदयू के नेता व पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार आज अपने कार्यकर्ताओ और जनता का विचार जानने प•चम्पारण से सद्भाव यात्रा के माध्यम से शुरूआत कर रहे है। इन्होने नई सरकार बीजेपी के नेतृत्व मे जो सरकार बनी है उसमे भी निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनने का उपहार मिल रहा था पर इन्होने उसे भी त्याग कर पहले कार्यकर्ताओ व जनता के बीच जाने का मन बनाया।

वही निशांत कुमार ने अपने पिता द्वारा किये हुये कार्यो के बारे में बताया और कहा की याद किजिये 2005 के पहले की क्या स्थिति थी और आज क्या है। उन्होने कहा की हमारे पिता जी ने सबसे पहले क्राइम कंट्रोल किया। उसके बाद जनता के स्वास्थ्य व बच्चो की शिक्षा पर ध्यान दिया। आज बिहार मे शिक्षा का स्तर भी सुधरा है। उन्होंने कहा की लोग अब पैसा के अभाव मे नही मरेंगे। लोगों का आयुष्मान भारत के तहत ईलाज हो रहा है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट