LATEST NEWS

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

Bihar News : राजद की प्रदेश महासचिव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-नेताओं ने किया नजरअंदाज, लालूजी से करुँगी शिकायत

Bihar News : औरंगाबाद में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश महासचिव गोदावरी ने अपनी ही पार्टी समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों पर जोरदार हमला बोला है।

Bihar News : राजद की प्रदेश महासचिव ने अपनी ही पार्टी के खिल

AURANGABAD : औरंगाबाद में राजद की प्रदेश महासचिव गोदावरी ने सभी पार्टियों को आईना दिखाते हुए कहा है कि सभी पार्टी के चंद लोग आज मलाई खा रहे है और देश एवं प्रदेश की जनता को हाथ में कटोरा थमा दिया है। चाहे राजद हो या जेडीयू भाजपा हो या कांग्रेस,सभी ने देश एवं प्रदेश को लूटने का काम किया है। आज देश की जनता हाथ में कटोरा थामने पर मजबूर हो गया है। 

उन्होंने कहा की आखिर कब तक राजनेता लोगो को हिंदू मुस्लिम एवं जातपात की राजनीतिक में बांटते रहेंगे। अब हर लोग शिक्षित हो चुका है। अब यह देश युवाओं का देश है, हमें रोजगार चाहिए़ जात पात नहीं। उन्होंने यह भी कहा है की हमने लालूजी का भी राज देखा था। नीतीश जी का भी देखा। लेकिन अब बदलाव चाहिए। एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में सत्ता होनी चाहिए जो पार्टी की नही बल्कि समाज की बात करे। रोजगार की व्यवस्था करे। शिक्षा की व्यवस्था करे एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था करे। ना कि हिन्दू मुस्लिम एवं जात पात की राजनीति करे। 

गोदावरी ने कहा की आज हमारा देश खतरे में है। आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है। सारी व्यवस्था चरमरा गई है। अब देश के युवाओं को चिंतन करने की जरूरत है। व्यवस्था को बदलना होगा और एक ऐसे व्यक्ति की हाथ  में सत्ता को सौंपना  होगा जो सबका चिंतन करे। नहीं तो देश एक बार फिर गुलामी की जंजीर में जकड़ जायेगा। और वह दिन भी अब दूर नहीं है। 

गोदावरी ने कहा की अब युवाओं को जागने की जरूरत है। वैसे चंद लोगों के हाथों से सत्ता छीनने कि आवश्यकता है जो हमें आज कटोरा थामने पर मजबूर किया हैं। उन्होंने राजद पार्टी पर भी जमकर भड़ास निकाला है। उन्होंने कहा कि हमने राजद को खून और पसीनो से सीचा है। लेकिन जब मैं बीमार पड़ी और चार साल तक बेड पर पड़ी रही। तब किसी ने मेरी सुधि नहीं ली। उन्होंने इस बात को लेकर लालू प्रसाद से भी मिलने की बात कही है।

NSIT
Nsmch

दीनानाथ की रिपोर्ट