LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

अरवल में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1.32 लाख घनफीट बालू का भंडारण पकड़ाया

 illegal sand mining in Arwal
illegal sand mining in Arwal- फोटो : news4nation

Bihar News : बालू के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर अंकुश लगाने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ हुई कार्रवाई में 19 और 20 अगस्त 2026 को आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना की टीम ने खनन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से अरवल जिले के सोन दियारा क्षेत्र में कार्रवाई की। 


इस दौरान सोन-1 कोरियम बालू घाट के सेकेंडरी भंडारण स्थल से 1,32,000 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू जब्त की गई। जब्त बालू की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये बताई गई है।

Diarch GO


अधिकारियों के अनुसार, बालू के ऑफ सीजन के दौरान यानी 15 जून से 15 अक्टूबर तक अवैध कारोबार में शामिल लोगों द्वारा नदी से चोरी-छिपे खनन कर बालू का अवैध रूप से भंडारण किए जाने की आशंका रहती है। इससे सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचता है। इसी को देखते हुए अवैध भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


7 बालू घाटों के सेकेंडरी स्टॉक की हुई जांच


जांच दल ने अरवल जिले के कोरियम, असलामपुर दुल्लाह, अहीयापुर और सोहसा स्थित कुल 7 बालू घाटों के सेकेंडरी लोडिंग स्थल पर भंडारित बालू का भौतिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही ड्रोन मैपिंग भी कराई गई। ड्रोन मैपिंग से प्राप्त भू-स्थलीय डेटा की रिपोर्ट आने के बाद उसका विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch


अन्य जिलों में भी कार्रवाई जारी

अधिकारियों के मुताबिक, बालू के अवैध भंडारण और इसमें शामिल कारोबारियों के खिलाफ राज्य के अन्य जिलों में भी जांच दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस, खनन विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय के साथ अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को होने वाले नुकसान को रोकना है।

अनिल की रिपोर्ट