LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

न्यूज़ फॉर नेशन की खबर का असर ! सिपाही मुकेश कुमार के अंतिम संस्कार को सम्मानपूर्वक करने पर डीटीओ अरवल का बड़ा आदेश

DTO Arwal
DTO Arwal- फोटो : news4nation

Bihar News : ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में जिला परिवहन कार्यालय, अरवल में पदस्थापित चलंत दस्ता सिपाही मुकेश कुमार यादव की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है।  news4nation ने इसे लेकर पहल की थी जिसका असर देखने को मिला।  घटना 9 फरवरी 2026 की है, जब वे अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वलिदाद बाजार के पास वाहन जांच में तैनात थे। इसी दौरान अपराह्न करीब 10:40 बजे एक दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के तुरंत बाद परिवहन विभाग की टीम उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार यादव मूल रूप से बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के प्रताप सागर गांव के निवासी थे।

Diarch GO


परिवहन विभाग की ओर से इस घटना को ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन में हुई शहादत बताया गया है। विभाग ने नियमों के अनुसार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के लिए बक्सर के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से आवश्यक सहयोग का आग्रह किया है।

धीरज पाराशर की रिपोर्ट