LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar News:केस डायरी के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, रंगे हाथों धरा गया ASI

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है जहाँ मुजतबा अली ASI (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) को केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत मांगना बेहद महंगा पड़ गया।

Bihar News:केस डायरी के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, रंगे हा
केस डायरी के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, रंगे हाथों धरा गया ASI- फोटो : REPORTER

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है जहाँ मुजतबा अली ASI (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) को केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत मांगना बेहद महंगा पड़ गया। निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पुलिसकर्मी को वंसी थाना में 5000 रूपये घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

केस डायरी के बदले मांगी थी रकम

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति कुरमावां गांव निवासी मुकेश कुमार जो एक आपराधिक मामले में फंसा हुआ था और केस डायरी के निष्पादन के लिए थाने के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि तैनात ASI ने डायरी को पीड़ित के पक्ष में लिखने या प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। कई बार मिन्नतें करने के बाद भी जब अधिकारी बिना पैसे के काम करने को तैयार नहीं हुआ, तो पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग (Vigilance Bureau) से कर दी।

Diarch GO

निगरानी विभाग की टीम ने ऐसे बुना जाल

शिकायत की सत्यता की जांच करने के बाद निगरानी विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया। योजना के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित ने थाने या तय स्थान पर ASI को रिश्वत के पैसे दिए, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि मुकेश कुमार द्वारा एक सप्ताह पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी। सत्यापन में मामला सही पाया गया। आज सुबह छापेमारी कर 5 हजार रिश्वत लेते हुए एएसआई को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें पटना स्थित निगरानी विभाग के वरीय पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद जेल भेजा जाएगा। विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।