LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

आरा में दारोगी जी के बेड पर फन निकाल कर बैठे मिले नागराज, मचा हड़कंप

Bihar News: आरा के सिन्हा थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब थाने में तैनात SI के बेड पर अचानक एक विशाल नागराज नजर आ गए।...

Ara Police Station Panic Python Found on SI Bed
दारोगी जी के बेड पर नागराज- फोटो : reporter

Bihar News: आरा के सिन्हा थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब थाने में तैनात SI रंगलाल राम के बेड पर अचानक एक विशाल अजगर नजर आ गया। थाना परिसर में ड्यूटी और रोजमर्रा के काम में जुटे पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए पुलिसकर्मियों के बीच भी बेचैनी फैल गई और हर किसी की निगाह उस खतरनाक सांप पर टिक गई।

बताया जा रहा है कि अजगर अचानक रंगलाल राम के बेड तक पहुंच गया था। सांप को बेड पर देखकर मामला किसी अपराधी की दबिश से कम खौफनाक नहीं लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्काल सतर्कता बरती और अजगर को घेरकर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कवायद शुरू की। इस दौरान सिपाही बिसंभर ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया।

Diarch GO

बिसंभर ने बिना घबराए अजगर को सुरक्षित तरीके से काबू में किया और उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जिस थाना परिसर में खौफ का माहौल था, वहां धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई।

NSIT
Nsmch

इस पूरे वाकये की चर्चा काफी देर तक थाना परिसर में होती रही। पुलिसकर्मियों के बीच यही सवाल बना रहा कि आखिर अजगर थाना परिसर के अंदर पहुंचकर सीधे SI के बेड तक कैसे जा पहुंचा। हालांकि, समय रहते अजगर को पकड़ लिए जाने से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

घटना ने यह भी दिखा दिया कि पुलिसकर्मियों को अपराधियों के साथ-साथ कभी-कभी बेजुबान लेकिन खतरनाक मेहमानों से भी दो-दो हाथ करने पड़ते हैं। सिपाही बिसंभर की हिम्मत और तत्परता ने पूरे मामले को बिना किसी नुकसान के शांत कर दिया।

रिपोर्टर-आशीष कुमार