LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

बगहा के अत्यंत दुर्गम दोन क्षेत्र में SSB की 21वीं वाहिनी ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई की अनूठी मिसाल पेश की है। महिला की अचानक बिगड़ी तबियत की खबर मिलते ही SSB के जवानों ने बिना समय गंवाए पीड़िता तक पहुंचकर राहत कार्य शुरु किया..

बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिल
SSB का मानवीय चेहरा- फोटो : धीरज पराशर

Bagha : बगहा के अत्यंत दुर्गम दोन क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 21वीं वाहिनी ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई की अनूठी मिसाल पेश की है। सेरवा दोन गांव निवासी 46 वर्षीय कलावती देवी, पति विक्रम महतो की अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही SSB के जवानों ने बिना समय गंवाए पीड़िता तक पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।


कमांडेंट के निर्देश पर कुमारचिनवा चौकी की टीम हुई सक्रिय 

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSB 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के निर्देश पर सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम तुरंत हरकत में आई। जवानों ने पहले पीड़िता के घर पहुंचकर उन्हें प्राथमिक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई, जिससे मरीज की हालत को समय रहते स्थिर किया जा सके।


Diarch GO

विशेष 4x4 एंबुलेंस से हरनाटांड़ स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में कराया भर्ती 

दोन क्षेत्र के ऊबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों को ध्यान में रखते हुए जवानों ने SSB की विशेष 4x4 एंबुलेंस का सहारा लिया। महिला को अत्यंत सतर्कता और सुरक्षित तरीके से हरनाटांड़ स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत आपातकालीन उपचार शुरू कर दिया। समय पर अस्पताल पहुंचने से पीड़िता को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा मिल सकी।


NSIT
Nsmch

चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में स्थानीय लोगों का सहारा बनी SSB

भौगोलिक दृष्टि से बेहद कठिन और आवागमन के सीमित साधनों वाले दोन क्षेत्र में आपात स्थिति के दौरान अस्पताल पहुंचना आज भी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे विकट हालातों में SSB की 21वीं वाहिनी सीमा की चौकसी के साथ-साथ स्थानीय निवासियों की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देती है।


जवानों की संवेदनशीलता से ग्रामीणों में सुरक्षा बल के प्रति बढ़ा विश्वास 

आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर अन्य मानवीय सहायता तक, SSB जवान संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। जवानों की इस तत्परता और सेवा भावना की पूरे इलाके में सराहना की जा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा बल के प्रति भरोसा और अधिक गहरा हुआ है।


धीरज पराशर की रिपोर्ट