LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी

Bihar Road Accident : सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जा रही गिरजा बस और सनोवर बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों क
दो बसों की टक्कर - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतामढ़ी की ओर जा रही गिरजा बस और सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही सनोवर बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में गिरजा बस के चालक की जान चली गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद गिरजा बस का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस का हिस्सा इतना पिचक गया था कि चालक को सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं था। इसके बाद कटर मशीन मंगवाई गई और बस के हिस्से को काटकर काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका।

Diarch GO

गंभीर हालत में चालक को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक की अंतिम पहचान सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस आमने-सामने की टक्कर में सनोवर बस में सवार तीन यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर एहतियात के लिए उन्हें भी एसकेएमसीएच भेज दिया गया है, जहां फिलहाल वे सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि दोनों बसों में सवार किसी अन्य यात्री को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की दुखद खबर मिलते ही मृतक चालक के परिजन बदहवास हालत में एसकेएमसीएच पहुंच चुके हैं, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

मणिभूषण की रिपोर्ट