Indore Couple Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, सोनम-राज ने मात्र 18 मिनट में उतारा मौत के घाट, चैट्स हुआ वायरल

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम और राज अभी भी एक दूसरे पर हत्याकांड का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच खुलासा हुआ है कि 18 मिनट में ही राजा को मौत के घाट उतार दिया था..

Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case- फोटो : social media

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस और कथित हनीमून मिस्ट्री में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाह अब एक-दूसरे को ही हत्या का षड्यंत्रकारी बता रहे हैं। हालांकि, शिलांग पुलिस की जांच में राज कुशवाह को हत्या का मास्टरमाइंड और सोनम को उसकी सहयोगी बताया गया है।

18 मिनट में किया गया राज की हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम सीन के रीक्रिएशन के दौरान पता चला कि यह हत्या महज 18 मिनट में अंजाम दी गई। 2 बजे से 2:18 बजे के बीच राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम देने की पुष्टि हुई है। पुलिस को राज और सोनम के बीच की पुरानी चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है, जो उनके इरादों को उजागर करती है।

Diarch GO

चैट हुआ वायरल 

एक चैट में राज लिखता है – अगर वो हट गया तो सब आसान हो जाएगा।

जवाब में सोनम लिखती है – हम दोनों फिर साथ होंगे।

वहीं एक वायरल ऑडियो में राज कहता है –चिंता मत करो, सब टाइम पर होगा। मेघालय में अपने तरीके से सब संभाल लेंगे। वहां कोई शक नहीं करेगा।

सोनम जवाब देती है – मैं भी यही चाहती हूं। एक बार यह सब हो जाए, फिर हम चैन से रहेंगे।

इस ऑडियो के सामने आने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार का दुख और बढ़ गया है। उनके भाई ने कहा कि अब शक की कोई गुंजाइश नहीं बची है।  पुलिस इस चैट और ऑडियो को चार्जशीट का अहम हिस्सा बनाने जा रही है।

NSIT
Nsmch

बार बार बयान बदल रहे आरोपी 

पुलिस रिमांड पर चल रहे पांचों आरोपी राज कुशवाह, सोनम रघुवंशी, विशाल उर्फ विक्की चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत से रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में राज ने दावा किया कि विशाल, आनंद और आकाश ने केवल दोस्ती के नाम पर साथ दिया। उसने यह भी कहा कि उनका इरादा हत्या नहीं, बल्कि केवल राजा को डराने का था। पुलिस ने जब पूछा कि डराने के लिए राजा को खाई में क्यों फेंका गया, तो राज चुप हो गया। बाद में उसने कहा कि सब कुछ एक्सीडेंटल था।

सोनम ने कहा मारना मकसद नहीं था 

इधर, सोनम ने पूछताछ में कहा कि वह हत्या के समय मौके पर नहीं थी और उनका मकसद राजा को मारना नहीं, बल्कि तलाक के लिए डराना था। पूछे जाने पर वह रोने लगी और कहा कि उसे अंदेशा नहीं था कि मामला इतना आगे बढ़ जाएगा। पुलिस अब तक की जांच में जुटे चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग और डिजिटल बैकअप को ओरिजनल मानते हुए चार्जशीट में शामिल कर रही है। केस में मुख्य भूमिका निभा रहे आनंद का नाम भी वायरल ऑडियो में सामने आया है, जो हत्या से पहले शक के चलते अपना फोन बंद कर चुका था। राजा रघुवंशी मर्डर केस अब एक जटिल और सुनियोजित साजिश की कहानी बनता जा रहा है, जिसमें प्यार, धोखा और लालच का खौफनाक चेहरा उजागर हो रहा है।