LATEST NEWS

  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने दिया समर्थन
  • मढ़ौरा में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन, पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार

  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत, कहा उद्यमिता और  रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा
  • Bihar News : बिहार कैबिनेट से MSME नीति-2026 की मंजूरी का मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने किया स्वागत,

  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी संघर्ष वाहिनी'
  • भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय में देरी पर परिजनों मे आक्रोश, गठित किया 'भरत तिवारी

  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर किये कई वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, गले और शरीर पर

  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • सड़क दुर्घटनाएं रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त, विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

CM News: बाल बाल बचे मुख्यमंत्री, हॉट एयर बैलून में लगी आग, सीएम थे सवार

CM News: सीएम बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे। मुख्यमंत्री की हॉट एयर बैलून में सवार थे तभी अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

सीएम मोहन यादव
बाल बाल बचे सीएम - फोटो : social media

CM News: सीएम हॉट एयर बैलून पर सवार थे बैलून उड़ने ही वाला था कि अचानक उसमें आग लग गई। आनन-फानन में सीएम को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि सही समय पर सीएम को बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, मामला मंदसौर का है। जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। 

हॉट एयर बैलून में लगी आग

जानकारी अनुसार गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसॉर्ट में ठहराव के दौरान वे हॉट एयर बैलून में सवार हुए थे, लेकिन हवा की तेज रफ्तार के कारण बैलून उड़ नहीं सका और अचानक उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का उद्घाटन करने पहुंचे थे सीएम

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का उद्घाटन करने मंदसौर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि "जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास करना सरकार का लक्ष्य है।" बता दें कि मुख्यमंत्री शुक्रवार से मंदसौर दौरे पर थे और गांधीसागर अभयारण्य में पर्यटन विकास की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान हॉट एयर बैलून एक्टिविटी में यह हादसा हुआ।