LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: भागलपुर में मां काली का भव्य विसर्जन जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भागलपुर में मां काली के प्रति श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। 36 घंटों तक चलने वाले इस भव्य विसर्जन जुलूस में लगभग 70 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रात 8 बजे शुरू हुए इस जुलूस में बुढ़िया काली प्रतिमा का विशेष महत्व रहा।

Bihar News:  भागलपुर में मां काली का भव्य विसर्जन जुलूस, सुर

Bihar News: भागलपुर शहर में मां काली के जयकारों से गूंज उठा, जब 36 घंटों तक चलने वाला भव्य विसर्जन जुलूस रात 8 बजे शुरू हुआ। प्रसिद्ध बुढ़िया काली प्रतिमा को वेदी से उठाए जाने के साथ ही करीब 70 हजार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे की धुन पर युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ नृत्य किया।

जुलूस रात 12 बजे तातारपुर चौक और रात 1 बजे स्टेशन चौक पहुंचा। यहां आरती के बाद जुलूस आगे बढ़ा, जिसमें बुढ़िया काली प्रतिमा के नेतृत्व में लगभग 100 अन्य प्रतिमाएं शामिल थीं।

Diarch GO

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जुलूस का निरीक्षण किया। जुलूस की सुरक्षा के लिए एसएसबी, बीएमपी, सिएट कमांडो और स्थानीय पुलिस बल तैनात किए गए थे।

बुढ़िया काली प्रतिमा का विसर्जन और विदाई दर्शन देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह था। यह जुलूस भागलपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- बालमुकुंद शर्मा