LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Breaking News: केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई झुलसे, चारों तरफ मची चीख-पुकार

Breaking News: सुबह सुबह केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना में 10 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं करीब 50 से अधिक मजदूर झुलस गए हैं...

explosion in a chemical factory
explosion in a chemical factory- फोटो : social media

Breaking News:  तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे हुए जोरदार विस्फोट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक झुलस गए हैं।

फैक्ट्री में मौजूद थे 50 से अधिक मजदूर

हादसे के समय फैक्ट्री में 50 से अधिक मजदूर मौजूद थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की एक दीवार भी ढह गई और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल बचाव व राहत कार्य जारी है। अब तक घटनास्थल से कोई शव बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि अभी भी कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हो सकते हैं।

राहत बचाव कार्य जारी 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। विस्फोट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। फायर कर्मी लगातार मलबे में तलाश और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

मौके पर मची अफरा-तफरी 

इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कई मजदूरों के परिवार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की विवेचना के लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी।

NSIT
Nsmch