LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा अब यह काम

BPSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पहले भेजी गई अधियाचना वापस ले ली है। इसी वजह से आयोग को पुराने विज्ञापनों को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

BPSC Assistant Professor Recruitment
BPSC Assistant Professor Recruitment- फोटो : news4nation

BPSC Assistant Professor Recruitment Cancelled:  बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711 पदों पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी है। आयोग के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है, जो इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके थे और चयन प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। आयोग ने 30 अक्टूबर को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की। इसके तहत विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 तक के सभी संबंधित विज्ञापनों को निरस्त कर दिया गया है। ये विज्ञापन 4 अप्रैल 2025 को जारी किए गए थे। 

स्वास्थ्य विभाग ने वापस ली अधियाचना

BPSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए पहले भेजी गई अधियाचना वापस ले ली है। इसी वजह से आयोग को पुराने विज्ञापनों को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग से संशोधित अधियाचना के आधार पर नए सिरे से भर्ती विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। 

किन-किन विषयों में होनी थी नियुक्ति?

इस भर्ती के माध्यम से बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होनी थी। इनमें प्रमुख रूप से  एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी शामिल थे जिसमें कुल 1711 पदों पर नियमित नियुक्ति प्रस्तावित थी। 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक पहुंच चुकी थी प्रक्रिया

इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि नियुक्ति प्रक्रिया पहले ही काफी आगे बढ़ चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2025 में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी हुई थी। ऐसे में भर्ती रद्द होने से उन उम्मीदवारों को दोबारा इंतजार करना पड़ सकता है, जिन्होंने आवेदन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया पूरी की थी। 

NSIT
Nsmch

क्या अभ्यर्थियों को फिर से करना होगा आवेदन?

भर्ती रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें नए विज्ञापन के लिए फिर से आवेदन करना होगा? क्या पुराने आवेदन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का रिकॉर्ड मान्य रहेगा? क्या नए विज्ञापन में पदों की संख्या और पात्रता की शर्तों में बदलाव होगा? फिलहाल BPSC ने इन सवालों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। नए विज्ञापन में ही पदों की संख्या, विषयवार रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट होगी।

आयोग ने नए विज्ञापन के लिए कोई निश्चित तारीख भी घोषित नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली अगली सूचना का इंतजार करना होगा।