LATEST NEWS

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ, जानिए नया नियम

Bihar New Electricity Rates: बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे लोगों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। ...

Bihar Electricity Connection New Charges Effective From Nove
बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा- फोटो : X

Bihar New Electricity Rates: बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेने की तैयारी कर रहे लोगों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। राज्य में 1 नवंबर 2026 से नए बिजली कनेक्शन के लिए बढ़ी हुई दरें लागू होने जा रही हैं। इसके बाद घरेलू उपभोक्ताओं को 3 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने के लिए 900 रुपये सर्विस कनेक्शन शुल्क देना होगा। वहीं, इससे अधिक लोड का कनेक्शन लेने पर शुल्क भी बढ़ जाएगा।नई व्यवस्था का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं पर ही नहीं, बल्कि औद्योगिक और व्यावसायिक बिजली कनेक्शन लेने वालों पर भी पड़ेगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली वितरण कंपनियों की याचिका पर जुलाई में ही नई दरों को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद 29 जुलाई को बिजली कंपनियों ने सभी जिलों को इसकी जानकारी भेज दी थी। अब नवंबर से इसे जमीन पर लागू किया जाएगा।

150 किलोवाट तक के नए कनेक्शन पर लागू होगी नई व्यवस्था

बिजली कंपनियों ने 150 किलोवाट तक के नए कनेक्शन के लिए सर्विस कनेक्शन शुल्क निर्धारित किया है। इसका फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं को आवेदन करते समय ही पता चल जाएगा कि नया बिजली कनेक्शन लेने में कितना खर्च आएगा।इस व्यवस्था में एलटी सिंगल फेज, एलटी थ्री फेज और एचटी श्रेणी के कनेक्शन शामिल किए गए हैं। हालांकि, यह नई व्यवस्था उन्हीं इलाकों के लिए है, जहां पहले से बिजली आपूर्ति की सुविधा मौजूद है।शुल्क जमा करने के बाद बिजली कंपनी तकनीकी जरूरत के मुताबिक मीटर तक बिजली की लाइन और सर्विस तार उपलब्ध कराएगी। इसके बाद उपभोक्ता को नया कनेक्शन जारी किया जाएगा।

3 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए 900 रुपये

एलटी सिंगल फेज श्रेणी में 7 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।

- 3 किलोवाट तक: 900 रुपये।

- 3 किलोवाट से अधिक: 2,700 रुपये।

- इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त किलोवाट के लिए 1,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।यानी जिन उपभोक्ताओं को अधिक लोड का बिजली कनेक्शन चाहिए, उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है।

थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई दरें भी जान लीजिए

एलटी थ्री फेज कनेक्शन के लिए बिजली कंपनियों ने लोड के हिसाब से अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं।

5 से 19 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए:

- 5 किलोवाट तक: 4,500 रुपये।

- 5 किलोवाट से अधिक: 4,500 रुपये के साथ प्रत्येक अतिरिक्त किलोवाट पर 1,500 रुपये।

20 से 44 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए:

- 20 किलोवाट तक: 21,000 रुपये।

- 20 किलोवाट से अधिक: 21,000 रुपये के साथ प्रत्येक अतिरिक्त किलोवाट पर 2,000 रुपये।

1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

बिहार में बिजली कनेक्शन की नई दरें लागू होने के बाद घर बनवा रहे लोगों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को कनेक्शन लेने से पहले अपने बजट का हिसाब लगाना होगा। खासकर अधिक बिजली लोड की जरूरत वाले उपभोक्ताओं पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है।बिजली कंपनियों ने अपने सभी अंचलों, प्रमंडलों और उपप्रमंडलों को नई दरों के अनुपालन का निर्देश दे दिया है। ऐसे में 1 नवंबर से नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।

NSIT
Nsmch