LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी संख्या में पटाखे बरामद किए गए। पटना सिटी के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये है।

Illegal Firecrackers in Patna
Illegal Firecrackers in Patna- फोटो : news4nation

Bihar News :  दिवाली से पहले पटना में अवैध पटाखों के भंडारण और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को टेढ़ी घाट स्थित एक मकान के नीचे बनी दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद मजिस्ट्रेट और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी संख्या में पटाखे बरामद किए गए। पटना सिटी के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये है। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किस उद्देश्य से किया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।


NSIT
Nsmch