LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Actress death mystry - एक्ट्रेस की मौत बनी मिस्ट्री, नौ महीने पहले हो गई थी मौत, अब फ्लैट में मिली सड़ी गली लाश

Actress death mystry - एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की मौत एक मिस्ट्री बन गई है। बताया जा रहा है कि नौ महीने पहले ही उसकी मौत हो गई थी। लेकिन किसी ने खोज खबर नहीं ली।

Actress death mystry - एक्ट्रेस की मौत बनी मिस्ट्री, नौ महीन
पाक एक्ट्रेस की मौत बनी गुत्थी- फोटो : NEWS4NATION

N4N Desk - पाकिस्तान   की खूबसूरत अदाकारा 32 वर्षीय हुमैरा असगर अली की मौत कैसे और कब हुई है। इसकी गुत्थी अब उलझ गई है। जिस तरह एक्ट्रेस का शव उसके फ्लैट में सड़ी गली हालत में बरामद किया  गया, उसके बाद यह माना जा रहा था कि एक महीने पहले उसकी मौत हुई थी।   लेकिन  पुलिस की जांच में यह बताया जा रहा है कि हुमैरा की मौत नौ  महीने  पहले ही हो गई थी।

हुमैरा की मौत की डिजिटल और फोरेंसिक जांच में यह पता चला  है कि उसकी बीते साल अक्टूबर में ही हो गई थी। मौत की जांच कर रहे कराची पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने शव का पोस्टमार्टम कर बताया था कि हुमैरा की मौत लगभग एक महीने पहले हुई होगी। हालांकि अब पुलिस की जांच 9 महीने मौत होने का दावा करती है।

नौ महीने से बंद है फोन, पड़ोसियों ने नहीं देखा

 कॉल रिकॉर्ड्स के मुताबिक, हुमैरा का फोन आखिरी बार अक्टूबर में ही यूज हुआ था. पिछले सितंबर के बाद से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई एक्टिविटी नहीं हुई। उनका आखिरी फेसबुक पोस्ट 11 सितंबर 2024 कीहै. आखिरी इंस्टा पोस्ट 30 सितंबर 2024 की है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सैयद असद रजा ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने उन्हें आखिरी बार पिछले साल सितंबर या अक्टूबर में देखा था। 

एक अधिकारी ने बताया कि हुमैरा का शव करीबन नौ महीने पुराना लगता है. उनकी मौत आखिरी बार यूटिलिटी बिल जमा करने और अक्टूबर 2024 में बिजली काटे जाने के बीच हुई थी, शायद बिल न भरने के कारण बिजली काटी गई थी।

NSIT
Nsmch

घर की हालत बयां कर रही सबकुछ

वहीं दूसरे अधिकारी ने खुलासा किया कि किचन में रखे जंग लगे बर्तनों और एक्सपायर्ड फूड आइटम को देख टाइमलाइन का पता चलता है। अधिकारी ने कहा कि किचन के डिब्बों में जंग लगी हुई थी। खाना 6 महीने पहले ही खराब हो चुका था। घर की पानी की पाइपें सूखी थीं और उनमें जंग लगा हुआ था। पावर सोर्स को कोई दूसरा विकल्प नहीं था. वहां कोई मोमबत्ती तक नहीं थी।

क्यों नहीं हुई किसी को खबर

हुमैरा की मौत की खबर किसी को नही होने की वजह भी सामने आ गई है। बताया गया जिस फ्लोर पर हुमैरा का फ्लैट था, वहां केवल एक और फ्लैट था, जो उस समय खाली था। शायद इसकी वजह से किसी को हुमैरा की मौत की भनक नहीं लगी। उस फ्लैट में रहने वालों ने बताया कि वे फरवरी में वापस लौटे थे। तब तक बदबू कम हो चुकी थी। हुमैरा के घर की बालकनी का एक दरवाजा खुला हुआ था।

भाई ने कहा – डेढ़ साल से घर नहीं आई

नवीद ने बताया कि उनकी बहन 7 साल पहले लाहौर से कराची शिफ्ट हुई थी. उसने परिवार से खुद को अलग कर लिया था. महीनों में वो घर लौटती थी. वो पिछलेडेढ़ साल से अपने परिवारसे मिलने घर नहीं आई थी।

बता दें किएक्ट्रेस का शव इसी हफ्ते मंगलवार को कराची में इत्तेहाद कमर्शियल इलाके के एक फ्लैट में सड़ी गली हालत में मिला था. हुमैरा के मृत होने की जानकारी तब मिली जब मकान मालिक ने किराया ना मिलने की शिकायत की थी. पुलिस के घर का दरवाजा तोड़ने पर एक्ट्रेस की मौत का खुलासा हुआ