LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

India VS Pakistan: पाकिस्तान की रातों की उड़ी नींद, आधी रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा दावा, कहा- भारत 24 से 36 घंटे में कर सकता है हमला...

India VS Pakistan: भारत 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान पर बड़ा सैन्य कार्रवाई कर सकता है..ये कहना है पाक के सूचना मंत्री का...पाक के मंत्री ने आधी रात को आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस बात का दावा किया है। साथ ही पाक में हाई अलर्ट जारी है..

पाकिस्तान
पाक के सूचना मंत्री का खौफ - फोटो : social media

India VS Pakistan: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक ओर जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्ते के बीच तनाव देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ गई है। 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद से ही पाकिस्तानी सेना हाई अलर्ट पर है। पाकिस्तान में हाई अलर्ट है। इसी बीच पाकिस्तान ने आधी रात को प्रेस कांन्फ्रेंस कर अपने डर का इजहार किया गया है। पाक ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला करने वाला है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार आधी रात में करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया है। 

खौफ में पाकिस्तान 

दरअसल, पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटे के भीतर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। यह बयान पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने मंगलवार देर रात एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। तरार ने कहा, “भारत बिना किसी ठोस प्रमाण के पाकिस्तान पर झूठे आरोप लगाकर सैन्य हमले की योजना बना रहा है। हमने इस हमले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यूट्रल एक्सपर्ट कमिशन बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने ठुकरा दिया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत खुद को “जज, जूरी और जल्लाद” मानने लगा है, जो खतरनाक रवैया है।

आधी रात को पाक के सूचना मंत्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस बयान को तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर भी साझा किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत पर दबाव बनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत कोई सैन्य कार्रवाई करता है, तो उसके परिणाम के लिए वही जिम्मेदार होगा। भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी तत्वों की संलिप्तता है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की सशस्त्र सेनाएं आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

24 से 36 घंटे पर हमला करने वाला हैं भारत 

सूचना मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि," पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम घटना में शामिल होने के निराधार और मनगढ़ंत आरोपों के बहाने अगले 24-36 घंटों में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का इरादा रखता है। इस क्षेत्र में न्यायाधीश, जूरी और जल्लाद की भारत की स्वयंभू अहंकारी भूमिका लापरवाहीपूर्ण है और इसका जोरदार तरीके से खंडन किया जाता है। पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में कहीं भी इसके सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में इसकी हमेशा निंदा की है। एक जिम्मेदार राज्य होने के नाते, पाकिस्तान ने सच्चाई का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों के एक तटस्थ आयोग द्वारा एक विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की खुले दिल से पेशकश की"।

सूचना मंत्री का दावा 

अत्ता तरार ने आगे लिखा कि,"दुर्भाग्य से तर्क के मार्ग पर चलने के बजाय, भारत ने स्पष्ट रूप से तर्कहीनता और टकराव के खतरनाक रास्ते पर चलने का फैसला किया है, जिसके पूरे क्षेत्र और उससे आगे के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे। विश्वसनीय जांच से बचना अपने आप में भारत के वास्तविक इरादों को उजागर करने के लिए पर्याप्त सबूत है। जानबूझकर जनभावनाओं को ध्यान में रखकर रणनीतिक निर्णय लेना, राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए जानबूझकर किया गया यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है"। आगे कहा कि, "पाकिस्तान दोहराता है कि भारत द्वारा किए गए किसी भी सैन्य दुस्साहस का निश्चित और निर्णायक तरीके से जवाब दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस वास्तविकता से अवगत रहना चाहिए कि बढ़ते तनाव और उसके परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह से भारत पर होगी। राष्ट्र हर कीमत पर पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता है"।