LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां चामुंडा के दरबार में टेका माथा

Bihar News: नवरात्रि के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव एक ओर शहर की विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाते नजर आए, तो दूसरी ओर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट की।

DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
भक्ति भी, शक्ति की आराधना भी- फोटो : reporter

Bihar News: नवरात्रि के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव एक ओर शहर की विधि-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाते नजर आए, तो दूसरी ओर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट की। दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता के बीच डीएम कुमार गौरव अपने परिवार के साथ कटरा प्रखंड स्थित मां चामुंडा के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।

दरअसल, नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के दौरान भगदड़ की घटना में 19 लोगों की मौत की खबर के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासन और पुलिस विशेष सतर्कता बरतते नजर आए। जिलाधिकारी कुमार गौरव और पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा लगातार शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

महानवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के बाद पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। स्थानीय थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग इलाकों में मोर्चा संभालकर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की।

इसी व्यस्तता के बीच डीएम कुमार गौरव परिवार के साथ मां चामुंडा के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उनकी यह तस्वीर प्रशासनिक जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत धार्मिक आस्था के बीच संतुलन की झलक पेश करती है।

NSIT
Nsmch

नवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए अहम चुनौती होती है। ऐसे में मुजफ्फरपुर प्रशासन की सतर्कता और पूजा पंडालों में अधिकारियों की मौजूदगी का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा