LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Bihar News:नवरात्र में एक ओर जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही है, वही किसी ने एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया।...

Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन
कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या- फोटो : reporter

Bihar News:नवरात्र में एक ओर जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही है और महानवमी पर कन्या पूजन कर बच्चियों को देवी का रूप माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बोचहा थाना क्षेत्र में किसी ने एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि, बच्ची को झाड़ियों में किसने और कब छोड़ा, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इस बीच, मुजफ्फरपुर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बोचहा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां नवजात बच्ची को देखकर उन्होंने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और खुद बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया।

इस घटना में जहां नवजात को झाड़ियों में छोड़ने की अमानवीय हरकत ने लोगों को झकझोर दिया है, वहीं पुलिस की तत्परता ने मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की है। समय पर बच्ची को अस्पताल पहुंचाना उसकी सुरक्षा और उपचार के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

नवरात्र के दौरान कन्या पूजन की परंपरा के बीच सामने आई इस घटना ने समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है, तो दूसरी तरफ नवजात बच्ची को इस तरह असहाय छोड़ देना सामाजिक संवेदनहीनता को उजागर करता है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल नवजात बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। उसे झाड़ियों में छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बच्ची की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मामले की जांच अब अहम है।

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा