LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Bihar News: शक्ति की आराधना, आध्यात्मिक चेतना और ज्ञान के प्रकाश का अद्भुत संगम इन दिनों बक्सर में देखने को मिल रहा है।

Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झां
मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी- फोटो : reporter

Bihar News: शक्ति की आराधना, आध्यात्मिक चेतना और ज्ञान के प्रकाश का अद्भुत संगम इन दिनों बक्सर में देखने को मिल रहा है। दुर्गापूजा के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से गोलंबर मार्ग स्थित एम्बेसडर होटल के बाहर आध्यात्मिक चैतन्य देवियों की भव्य झांकी सजाई गई है। देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूपों के साथ जीवंत रूप में देवियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महालक्ष्मी, महाकाली, महागौरी, मां सरस्वती और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, ज्ञान गंगा के रूप में मां गंगा की विशेष झांकी आध्यात्मिकता के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रही है।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के डिफेंस कॉलोनी, बाबानगर केंद्र की ओर से आयोजित यह विशेष झांकी 17 से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम छह बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लगाई गई है। सप्तमी से विजयादशमी तक आयोजित इस कार्यक्रम में आकर्षक सजावट, दिव्य स्वरूपों और आध्यात्मिक वातावरण के जरिए लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है।

झांकी में महालक्ष्मी को सुख-समृद्धि, महाकाली को शक्ति, महागौरी को पवित्रता, मां सरस्वती को ज्ञान और मां दुर्गा को बुराइयों पर विजय का प्रतीक बताया गया है। जीवंत स्वरूपों के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि देवी की आराधना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में भी आत्मसात करना चाहिए। मन में शांति, विचारों में पवित्रता और व्यवहार में सद्भावना ही आध्यात्मिक जीवन की असली पहचान है।

इस बार ज्ञान गंगा की झांकी विशेष आकर्षण बनी हुई है। इसके माध्यम से ‘गंगा नहीं तो जीवन नहीं’ का संदेश देकर नदी की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गंगा करोड़ों लोगों की आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। ऐसे में धार्मिक आयोजन के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना इस झांकी को खास बना रहा है। बक्सर की यह आध्यात्मिक झांकी श्रद्धालुओं को देवी दर्शन के साथ आत्मशुद्धि, सदाचार, सकारात्मकता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दे रही है।

NSIT
Nsmch

संदीप वर्मा की रिपोर्ट