LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Pahalgam Terrorist Attack: 6 दिन पहले हुई थी शादी, आतंकियों ने धर्म पूछकर पत्नी के सामने लेफ्टिनेंट पति को गोलियों से भूना, महिला का दिल दहला देने वाला बयान...

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट शहीद हो गए। लेफ्टिनेंट विनय की शादी 16 अप्रैल को हुई थी पत्नी को लेकर वो घूमने के लिए गए थे चूड़ा पहली नई नवेली दुल्हन के सामने ही पति को गोलियों से भून दिया...

पहलगाम आतंकी हमला
6 दिन पहले हुई थी शादी, पत्नी के सामने पति की मौत- फोटो : social Media

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की एक चश्मदीद महिला पर्यटक ने जो बयान दिया है वह आतंक की भयावहता और इंसानियत पर हमले की तस्वीर को और भी स्पष्ट करता है। महिला के मुताबिक, आतंकियों ने लोगों से नाम और धर्म पूछकर गोली मारी।

“चूड़ा देखा, फिर मजहब पूछा और गोली मार दी”

घटना के वक्त मौके पर मौजूद महिला ने पीसीआर कॉल पर पुलिस को सूचना दी और बताया कि, मैं भेलपूड़ी खा रही थी, मेरा पति पास में खड़ा था। तभी एक शख्स आया उसने मेरे पति की ओर देखा फिर चूड़ा देखा और पूछा ‘क्या मुस्लिम हो?’ जब उसने जवाब नहीं दिया,तो उसने गोली मार दी।” महिला ने बताया कि आतंकियों ने बाकायदा पर्यटकों से पहचान पत्र और मजहब पूछकर उन्हें निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि 6-7 लोगों को गोली लगती उन्होंने अपनी आंखों के सामने देखी।

 6 दिन पहले हुई थी शादी

मृतक करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल थे। उनकी शादी 16 अप्रैल को हिमांशी (उनकी पत्नी) से शादी हुई। 19 अप्रैल को करनाल में रिसेप्शन पार्टी थी। 21 को दोनों हनीमून के लिए कश्मीर गए थे। हमले में विनय की मौत हुई। हिमांशी सुरक्षित हैं। विनय के परिजन देर रात पहलगाम के लिए रवाना हो गए। विनय इकलौते बेटे थे। 3 साल पहले ही नौसेना में भर्ती हुए थे। 6 दिन बाद ही पत्नी ने अपने पति को खो दिया। हिमांशी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पति के शव के पास चूड़े पहन बैठी नई नवेली दुल्हन को देख देश के लोग हिल गए हैं। 

3 से 5 मिनट तक चली गोलीबारी

घटना की जानकारी के अनुसार, यह हमला करीब 3 से 5 मिनट तक चला। आतंकियों ने घाटी में मौजूद पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फिर भाग निकले। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी, और सीआरपीएफ मिलकर आतंकियों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।

NSIT
Nsmch

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला 

यह हमला पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। लोगों में गहरा आक्रोश है और केंद्र सरकार ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ते हुए भारत वापसी का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह खुद हालात का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे हैं। इस घटना के बाद पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। आतंकी हमले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।