LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के इस आतंकी संगठन का हाथ ! इस रास्ते आए थे आतंकी, देशभर में हाई अलर्ट

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार इस हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठन का हाथ था।

पहलगाम आतंकी हमला
Pahalgam Terrorist Attack- फोटो : social Media

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का हाथ सामने आया है। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकी हमले से देशभर में हाई अलर्ट है। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि इस हमले को अंजाम देने में आतंकियों की मदद लोकल आतंकियों ने की है। 

इन रास्तों से आए आतंकी

जानकारी अनुसार आतंकियों के आने का रुट पता चल गया है। आतंकी पीर पंजाल की पहाड़ियों से आए। राजौरी से वधावन होते हुए आतंकी पहलगाम पहुंचे। हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह कसूरी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकी 2 हफ्ते पहले भारत में दाखिल हुए थे। आतंकियों ने AK-47 से लोगों पर फायरिंग की थी। दो स्थानीय आकंतियों ने भी आतंकवादियों की मदद की है। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। 

आतंकियों की पहचान, पाकिस्तान से रची गई साजिश

सूत्रों के मुताबिक, हमले में शामिल दो आतंकियों की पहचान आदिल गौरी और आसिफ शेख के रूप में हुई है दोनों स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी। कुल पांच आतंकी इस हमले में शामिल थे। जिनके पास AK-47 और M-14 राइफलें थीं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट संगठन TRF ने ली है।

पर्यटकों को पहचानकर मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने गोलीबारी से पहले पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछा। उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी की पहचान पूछने के बाद उनके सिर में गोली मार दी गई। मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, नेपाल और UAE के नागरिक भी शामिल हैं। हमले के बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें खून से लथपथ लोग और चीख-पुकार देखी जा सकती है।

NSIT
Nsmch

उरी में घुसपैठ की कोशिश, दो आतंकी ढेर

हमले के ठीक अगले दिन यानी आज बारामूला जिले के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को LoC पार करते देखा और मुठभेड़ शुरू हो गई जो अब भी जारी है। पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर भारत वापसी की है और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। शाह, एलजी मनोज सिन्हा और उमर अब्दुल्ला के साथ श्रीनगर पहुंच चुके हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शाह से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।

अंतरराष्ट्रीय निंदा

अमेरिका, रूस, ईरान, इटली, यूएई सहित कई देशों ने हमले की निंदा की है। यह हमला 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसने देश को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। हमले के बाद जब भारतीय सेना के जवान बैसरन घाटी पहुंचे तो वहां मौजूद पर्यटकों ने उन्हें भी आतंकवादी समझ लिया। आतंकियों ने भी वर्दी पहनी हुई थी। जिससे भ्रम की स्थिति बनी। डर और दहशत में महिलाएं और बच्चे हाथ जोड़कर रोने लगे। जवानों ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।