LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Goldfish shark - बदल रही है समुद्र की दुनिया, दिखा नारंगी रंग का शार्क, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Goldfish shark - समुद्र की दुनिया आश्चर्य से भरी है, जहां कई प्रकार के जीव जन्तु मौजूद हैं। अब समुद्र में नारंगी शार्क देखा गया है।

Goldfish  shark - बदल रही है समुद्र की दुनिया, दिखा नारंगी र

N4N Desk  - समुद्र की दुनिया बदल रही है। समुद्र में अब तक कई ऐसी घटनाएं हुई है। जो आश्चर्य करनेवाली है। ताजा  मामला मध्य अमेरिकी देश  कोस्टारिका से   सामने आया  है। जहां  लोगों ने तट के  पास चमकीली नारंगी  रंग  के शार्क को देखा है । इस शार्क की तस्वीरों को जब सोशल मीडियो पर पोस्ट किया तो तुरंत वायरल  हो गया। वह नारंगी शार्क को देख समुद्र पर रिसर्च करनेवाले भी हैरान रह गए।

एक साइंस मैगजीन ‘मरीन बायोलॉजी जर्नल’ की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी तरह की यह पहली शार्क अगस्त 2024 में कोस्टा रिका के टोर्टुगुएरो नेशनल पार्क में देखी गई थी। तब कुछ मछुआरों ने समुद्र की 37 मीटर की गहराई में इस नारंगी शार्क को देखा था, जो आम शार्क से बिल्कुल अलग थी। उसकी आंखें सफेद थीं, और शरीर चमकीले नारंगी रंग का था। मछुआरों ने तुरंत शार्क की तस्वीरें खींचीं और फिर उसे पानी में वापस छोड़ दिया।

उसकी आंखें सफेद थीं, और शरीर चमकीले नारंगी रंग का था. मछुआरों ने तुरंत शार्क की तस्वीरें खींचीं और फिर उसे पानी में वापस छोड़ दिया

गोल्डफिश शार्क


NSIT
Nsmch

इस दुर्लभ नारंगी शार्क की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर की गईं, तो देखते ही देखते वायरल हो गईं. नेटिजन्स इसे देखकर आश्चर्यचकित रह गए और इसे ‘गोल्डफिश’ शार्क कहने लगे.

कैसे बदल गया  रंग, वैज्ञानिकों ने बताया


वैज्ञानिकों का कहना है कि इस शार्क का यह खास रंग दो बेहद दुर्लभ जेनेटिक कंडीशंस की वजह से है. पहला अल्बिनिज्म (Albinism), जिसमें जानवर की त्वचा और आंखों का रंग हल्का हो जाता है. दूसरा जैन्थिज्म (Xanthism), जिसके कारण जानवर की त्वचा या स्केल्स पीले-नारंगी रंग के दिखते हैं.

शोधकर्ताओं के अनुसार, इन दोनों ही जेनेटिक कंडीशन्स के कारण शार्क के शरीर में मेलेनिन का प्रोडक्शन सही से नहीं हो पाया, और यही वजह है कि उसके शरीर का रंग भूरा या नीला होने के बजाय चमकीला नारंगी हो गया।

त्वचा बन सकता है खतरा

वैज्ञानिकों ने बताया कि यह एक सामान्य नर्स शार्क थी, सिर्फ उसका रंग अनोखा है। लेकिन यह रंग उसके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है, क्योंकि समंदर की गहराइयों में चमकीला रंग शिकारियों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।