LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Open Marriage Trend: ओपन मैरिज का ट्रेंड पकड़ रहा जोर, किसी और पुरुष की हो जाती है दूसरों की बीबी, कैसे चलता है खेल जानिए...

Open Marriage Trend: भारतीय समाज में ओपन मैरिज ट्रेंड तेजी से फलफूल रहा है, जिसमें सहमति से पति पत्नी एक से अधिक पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं जानिए इस ट्रेंड के बारे में....

open marriage trend
open marriage trend- फोटो : social media

Open Marriage Trend: भारतीय समाज में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है। कहते हैं लोग जीते एक बार हैं, प्यार एक बार करते हैं और शादी भी एक बार ही होती है। लेकिन अब समाज से ये अवधारनाएं खत्म होती जा रही हैं। अब लोग जीते भले ही एक बार हैं लेकिन प्यार और शादी अनेक बार हो रही है, प्यार शादी के बाद भी हो जा रहे हैं और शादी शुदा से भी। हालांकि हिंदू धर्म में शादी 7 जन्मों का बंधन माना जाता है। पत्नी पति ना सिर्फ इस जन्म में इस बंधन को पूरी निष्ठा से निभाते हैं बल्कि माना जाता है कि सात जन्मों तक उनका साथ बना रहता है। वहीं, अब समाज में इन दिनों एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का प्रचलन तो तेजी से चल ही रहा है लेकिन अब ओपन मैरिज को भी कम तवज्जो नहीं मिल रही है। इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है जो साफ तौर पर दिखा रही है कि कैसे युवा पीढ़ी पर विदेशी संस्कृति हावी हो रही है।

क्या होता है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को आसानी से समझे तो इसका अर्थ है शादी शुदा लोगों का किसी दूसरे के साथ संबंध होना। शादीशुदा लोग अपनी पार्टनर को धोखे में रखकर किसी दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का प्रचलन काफी लंबे समय से भारतीय समाज में चल रहा है और समाज के सबसे पवित्र रिश्ता को धूमिल कर रहा है। इसी बीच, अब समाज में ओपन मैरिज का नया ट्रेंड शुरु हो गया है। 

ओपन मैरिज ट्रेंड क्या है?

दरअसल, बदलते वक्त के साथ अब रिश्ते निभाने के तौर-तरीकों में भी बदलाव आ रहा है। कुछ लोग जीवनभर एक ही साथी के साथ रहना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो शादी के बाद भी अन्य विकल्पों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। इसी सोच ने ओपन मैरिज जैसे रिश्ते को जन्म दिया है। ओपन मैरिज वह रिश्ता है, जिसमें शादीशुदा कपल आपसी सहमति से एक-दूसरे को विवाहेतर संबंधों की अनुमति देते हैं। यानी बिना धोखे या छिपाए, वे अन्य लोगों से रोमांटिक या शारीरिक संबंध बना सकते हैं।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से कैसे अलग?

जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आमतौर पर चोरी-छुपे और विश्वासघात से जुड़ा होता है वहीं ओपन मैरिज में पारदर्शिता और सहमति सबसे महत्वपूर्ण होती है। यह एक परस्पर समझौते पर आधारित रिश्ता होता है। जिसमें दोनों पार्टनर खुले तौर पर एक-दूसरे को दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने की स्वतंत्रता देते हैं। वहीं पॉलीएमोरी (Polyamory) और ओपन मैरिज को लेकर भी अक्सर भ्रम होता है। 

NSIT
Nsmch

पॉलीएमोरी क्या है?

पॉलीएमोरी में एक से अधिक लोगों के साथ भावनात्मक और रोमांटिक संबंध हो सकते हैं और यह रिश्ता केवल शारीरिक नहीं होता। जबकि ओपन मैरिज में जरूरी नहीं कि पार्टनर को दूसरे व्यक्ति से भावनात्मक लगाव हो। यह अधिकतर फिजिकल या सीमित कनेक्शन पर आधारित होता है। जिसे दोनों पार्टनर की जानकारी और सहमति से निभाया जाता है।

भारत में बढ़ रहा है चलन

हालांकि भारत में यह अभी भी एक नया और संवेदनशील विषय है लेकिन शहरी क्षेत्रों में ओपन मैरिज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अब भी कई लोग इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते, लेकिन यह ट्रेंड वास्तविकता बन चुका है। साल 2023 के एक सर्वे के अनुसार, लगभग 60% सिंगल भारतीयों ने माना कि भविष्य में वे ओपन मैरिज या पॉलीएमोरी जैसे रिश्तों को अपनाने के लिए तैयार हो सकते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि भारत में भी रिश्तों की पारंपरिक परिभाषा अब धीरे-धीरे बदल रही है।