LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो बड़ा फैसला

एमएलसी चुनाव में जेडीयू को चार सीटों पर हार और एक सीट पर जीत मिली है। इस पर नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी सभी सीटों के परिणाम की समीक्षा करेगी। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 5 नवंबर को बैठक बुलाई है।

Neeraj Kumar
Neeraj Kumar - फोटो : news4nation

JDU:  बिहार की राजनीति में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद जेडीयू के भीतर की खींचतान बरकरार दिख रहा है। पटना स्नातक सीट से जीत दर्ज करने वाले जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। ललन सिंह की ओर से जीत पर बधाई नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, "जब उन्होंने बधाई ही नहीं दी तो हम बधाई लें कैसे।"

नीरज कुमार ने कहा कि ललन सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेता हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। वह समता पार्टी के समय से ही पार्टी के साथ रहे हैं और आज केंद्र में मंत्री हैं। लेकिन कुछ तात्कालिक सवालों पर मतभेद सामने आए हैं। इसे प्रदेश नेतृत्व और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। पार्टी सबकुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की साख उनकी पटना स्नातक सीट पर जीत से बची है, यह महत्वपूर्ण है।

5 नवंबर को होगी हार-जीत की समीक्षा

एमएलसी चुनाव में जेडीयू को चार सीटों पर हार और एक सीट पर जीत मिली है। इस पर नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी सभी सीटों के परिणाम की समीक्षा करेगी। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 5 नवंबर को बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव में हार के कारणों के साथ जीत की परिस्थितियों पर भी चर्चा होगी। जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा के उस बयान पर भी समीक्षा होगी, जिसमें उन्होंने एनडीए के भीतर कुछ नेताओं की भूमिका को हार का कारण बताया था। नीरज ने कहा कि समीक्षा में सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

निशांत के यूपी दौरे से जेडीयू को होगा फायदा

नीरज कुमार ने जेडीयू नेता निशांत कुमार के 1 नवंबर को उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार के एमएलसी चुनाव में निशांत का शगुन काफी अच्छा रहा। उन्होंने उनके लिए तीन जगहों पर चुनाव प्रचार किया और पटना स्नातक सीट पर उन्हें जीत मिली। नीरज ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और निशांत कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के दौरे से जेडीयू को बड़ा फायदा होगा। निशांत का चेहरा सर्वग्राही है और उनकी स्वीकार्यता व्यापक है।

NSIT
Nsmch

ललन सिंह की भूमिका पर पार्टी की नजर

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों पर नीरज कुमार ने साफ कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। एमएलसी चुनाव के दौरान एनडीए के भीतर सामने आए मतभेद और नेताओं की भूमिका की भी समीक्षा होगी। ऐसे में 5 नवंबर की बैठक पर जेडीयू के अंदरूनी राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सबकी नजर रहेगी।