LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

Fire In Shopping Mall: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 60 से अधिक लोगों की मौत, जिंदा जले

Fire In Shopping Mall: शॉपिंग मॉल में सभी ग्राहक शॉपिंग कर रहे थे तभी अचानक आग लग गई। इस घटना में 60 लोगों की मौत हो गई है। वहीं माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है...

शॉपिंग मॉल में लगी आग
शॉपिंग मॉल में लगी आग - फोटो : social media

Fire In Shopping Mall: एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 60 लोग जिंदा जल गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। एक साथ 60 लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया। 59 शवों की पहचान हो चुकी है। वहीं अन्य शवों की पहचान की कवायद जारी है। फिलहाल घटना की जांच जारी है। 

शॉपिंग मॉल में लगी आग

दरअसल पूरा मामला इराक के वासित प्रांत के अल-कुत शहर का है। जहां बुधवार देर रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वासित के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने बताया कि अब तक 59 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक शव इतनी बुरी तरह जल चुका है कि उसकी शिनाख्त संभव नहीं हो पाई है।

मृतकों से बढ़ सकती है संख्या

मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। घटना के दौरान मॉल की एक बड़ी इमारत आग की लपटों में घिरी दिखाई दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इमारत से घना धुआं उठता और लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं।

कई घंटों बाद पाया गया काबू 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गवर्नर अल-मियाही ने बताया कि मॉल और इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना इराक में सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

NSIT
Nsmch