LATEST NEWS

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

Earthquake News: आधी रात को 20 मिनट में दो बार डोली धरती, भूकंप से 9 की मौत, कई घायल, दिल्ली-NCR में महसूस हुए झटके

Earthquake News: भूकंप के तेज झटके ने आधी रात को कोहराम मचा दिया। तेज झटके से 9 की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हो गए। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर कर महसूस हुए जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया।

भूकंप
20 मिनट में भूकंप के दो झटके - फोटो : social media

Earthquake News: भूकंप की खबरें आए दिन देखने और सुनने को मिलती है। एक बार फिर भूकंप के झटके ने लोगों में दहशत फैला दी। आधी रात को धरती डोली और इस दौरान 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। यह शक्तिशाली भूकंप बड़े पैमाने पर तबाही लेकर आया, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए हैं।

कहां था केंद्र?

भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किमी उत्तर-पूर्व और 8 किमी गहराई में था। भारतीय समयानुसार झटके रात 12:47 बजे महसूस किए गए। करीब 20 मिनट बाद एक और झटका आया, जिसकी तीव्रता 4.5 रही और इसका केंद्र 10 किमी गहराई में था।

झटके कहां-कहां महसूस हुए?

पाकिस्तान और दिल्ली-NCR तक झटके महसूस किए गए। NCR में लोगों ने बताया कि इमारतें हिलने लगीं और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। रात में जब अधिकतर लोग सो गए थे और अधिकतर लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी भूकंप के झटके ने दस्तक दे दी। 20 मिनट में दो बार महसूस हुए झटके से लोगों में दहशत फैल गई। 

9 की मौत 15 घायल

नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी के मुताबिक, भूकंप से कम से कम 9 मौतें और 15 घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। 

NSIT
Nsmch

बढ़ती भूकंपीय गतिविधियां

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में अफगानिस्तान और हिमालयी क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों में खतरनाक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह गतिविधियां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर से जुड़ी हैं। यही प्रक्रिया लाखों साल पहले हिमालय के निर्माण का कारण बनी थी और आज भी यह क्षेत्र को अस्थिर बनाए हुए है।