LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 1 नवंबर को होगा शंखनाद

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम से जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने साफ कहा, “हार हुई है, यह स्वीकार करता हूं। इसकी समीक्षा होगी और जो कमी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।”

 Nishant
Nishant - फोटो : news4nation

Nishant :  बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वीकार किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि चुनाव में हार हुई है और इसकी समीक्षा की जाएगी। पार्टी में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास होगा। निशांत का यह बयान ऐसे समय आया है, जब जदयू को विधान परिषद की चार सीटों में से तीन पर हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को केवल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत मिली।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम से जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने साफ कहा, “हार हुई है, यह स्वीकार करता हूं। इसकी समीक्षा होगी और जो कमी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।” निशांत कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें सीख मिलती है। उनके विचारों और कार्यों से लगातार सीखने की जरूरत है।

यूपी में संगठन विस्तार पर जदयू का फोकस

उत्तर प्रदेश में होने वाले बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि वह वहां जा रहे हैं। उनकी कोशिश है कि उत्तर प्रदेश में जदयू का संगठन मजबूत हो और पार्टी एनडीए गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़े। उन्होंने बताया कि वह एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी जा रहे हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए जदयू वहां अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ा रही है। पार्टी की ओर से 1 नवंबर को वाराणसी के लोहता में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें निशांत कुमार मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार भी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। 

NSIT
Nsmch

जदयू इस कार्यक्रम के जरिए पूर्वांचल में अपनी संगठनात्मक मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश में है। पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ना है। ऐसे में सरदार पटेल की जयंती के मौके पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

एमएलसी चुनाव में जदयू को तीन सीटों पर हार

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव में जदयू ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से पार्टी को केवल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत मिली, जहां नीरज कुमार ने बाजी मारी। वहीं, तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यानी चार में से तीन सीटें गंवाने के बाद अब निशांत कुमार ने हार स्वीकार करते हुए समीक्षा और कमियों को दूर करने की बात कही है।

अभिजीत की रिपोर्ट