LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Air India Plane Crash : 60 साल पहले विमान हादसे में गई थी इस CM की जान, तब भी अहमदाबाद से ही विमान ने भरा था उड़ान, जानिए पूरा मामला

Air India Plane Crash : 60 साल में विमान हादसे में इसी प्रकार सीएम ने अपनी जान गंवा दी थी। तब भी अहमदाबाद एयरपोर्ट से ही विमान ने उड़ान भरा था। एयर इंडिया के विमान क्रैश में पूर्व सीएम की मौत ने इस मामले को ताजा कर दिया..

विमान हादसा
60 साल पहले भी सीएम की गई थी जान - फोटो : social media

Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 265 लोगों की मौत हो चुकी है। वे लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विजय रूपाणी इस भयावह हवाई हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता की भी मौत एक हवाई हमले में हुई थी। यह संयोग भी चौंकाने वाला है कि दोनों हादसों की शुरुआत अहमदाबाद से हुई उड़ानों के दौरान हुई।

1965 में बलवंतराय मेहता विमान हादसे का हुए थे शिकार 

19 सितंबर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता अपने छोटे से बीचक्राफ्ट विमान से मिठापुर के लिए निकले थे। विमान जैसे ही कच्छ के रन के पास पहुंचा, पाकिस्तानी सेना ने उसे जासूसी विमान समझ लिया। पाकिस्तानी वायुसेना के सेबर जेट ने विमान को ट्रैक कर उस पर मशीनगनों से हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि विमान आग का गोला बनकर जमीन पर गिर पड़ा। इस हमले में बलवंतराय मेहता, उनकी पत्नी सरोजबेन, एक पत्रकार, तीन सहायक और दो पायलट सहित सभी आठ लोग मारे गए। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने इसे "गलती" बताया पर कभी औपचारिक माफी नहीं मांगी। 46 साल बाद, इस हमले में शामिल पाकिस्तानी पायलट कैस हुसैन ने बलवंतराय मेहता के पायलट की बेटी को पत्र लिखकर माफी मांगी और इसे युद्ध के दौरान हुई एक "भूल" बताया।

वर्तमान हादसा और दोहराया गया इतिहास

2025 में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में विजय रूपाणी की मौत ने 1965 की त्रासदी की यादें ताजा कर दीं। रूपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 से लंदन जा रहे थे। फ्लाइट ने अहमदाबाद से उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 265 यात्रियों की मौत हो चुकी है, सिर्फ एक व्यक्ति जीवित बच पाया है। यह दुखद संयोग है कि गुजरात को दो-दो मुख्यमंत्री हवाई दुर्घटनाओं में खोने पड़े। एक अंतरराष्ट्रीय हमले का शिकार हुए, तो दूसरा आधुनिक विमान प्रणाली में गंभीर चूक या तकनीकी खराबी के कारण मारा गया।

पूरे देश में शोक की लहर

विजय रूपाणी के निधन पर पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचकर हादसे की जगह और अस्पताल का दौरा किया। गृह मंत्री अमित शाह पहले ही राहत कार्यों की निगरानी कर चुके हैं। पीएम मोदी फिलहाल अहमदाबाद में मौजूद हैं। पीएम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। फिलहाल पीएम मोदी प्लेन क्रैश को लेकर एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। 

NSIT
Nsmch