LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Kolkata Rape and Murder Case: लेडी डॉक्टर से रेप-हत्या वाले आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के 50 सीनियर्स डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, कर दी यह मांग

Kolkata Rape and Murder Case: लेडी डॉक्टर से रेप-हत्या वाले

DESK - कोलकात्ता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के लगभग दो महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन अभी तक इस घटना की आग बुझी नहीं है। जहां अस्पताल के जूनियर डॉक्टर तीन दिन से अनशन पर हैं। वहीं अब दूसरा झटका यहां के सीनियर डॉक्टरों ने दिया है। अस्पताल के 50 सीनियर डॉक्टरों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। 

आरजी कर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर्स ने बताया कि सामूहिक इस्तीफे का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि "हमारे बच्चों को बचाने और उनकी समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।"

Diarch GO

जेआर के साथ खड़े हुए सीनियर

 इससे पहले आज करीब 15 वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने कनिष्ठ डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए सांकेतिक भूख हड़ताल की। जूनियर डॉक्टरों का यह आंदोलन कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुआ है। इस जघन्य घटना के कारण राज्य में त्योहार का उत्साह फीका पड़ गया है।

जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) महिला डॉक्टर के लिए न्याय और कुछ शीर्ष अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर शनिवार से ही महिला सहकर्मी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनकी अन्य मांगों में राज्य के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक केंद्रीकृत रेफरल सिस्टम की स्थापना, एक बेड रिक्ति निगरानी प्रणाली का कार्यान्वयन और उनके कार्यस्थलों पर सीसीटीवी, ऑन-कॉल रूम और वॉशरूम के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन शामिल है। 

NSIT
Nsmch

इसके साथ ही वे अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने, स्थायी महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने और डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के रिक्त पदों को तेजी से भरने की भी मांग कर रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने सोमवार को आश्वासन दिया था कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में चल रही 90 प्रतिशत परियोजनाएं अगले महीने तक पूरी हो जाएंगी। उन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने का आग्रह किया।