LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

पुलिस कांस्टेबल से मारपीट: विधायक का बेटा हिरासत में

विधायक हुमायूं कबीर के बेटे रॉबिन पर उनके ही सरकारी बॉडीगार्ड (कांस्टेबल) के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रॉबिन को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस कांस्टेबल से मारपीट: विधायक का बेटा हिरासत में
पुलिस कांस्टेबल से मारपीट: विधायक का बेटा हिरासत में- फोटो : NEWS 4 NATION

तृणमूल कांग्रेस के मुर्शिदाबाद के भरतपुर से बागी विधायक और 'जनता उन्नयन पार्टी' के संस्थापक हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला रविवार सुबह का है, जब विधायक के निजी सुरक्षाकर्मी (PSO) जुम्मा खान ने आरोप लगाया कि छुट्टी मांगने पर रॉबिन ने उनके साथ मारपीट की। कांस्टेबल की लिखित शिकायत के बाद शक्तिपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने विधायक के घर की घेराबंदी की और रॉबिन को अपने साथ ले गई।

विवाद की वजह: छुट्टी मांगने पर शुरू हुआ हंगामा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब हुमायूं कबीर अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। सुरक्षाकर्मी जुम्मा खान ने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी, जिसे लेकर विधायक और उनके बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसमें विधायक के बेटे ने हस्तक्षेप किया और कांस्टेबल की पिटाई कर दी। हालांकि, हुमायूं कबीर का दावा इसके उलट है; उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मी ने ही उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें पीटने की कोशिश की, जिसके सबूत के तौर पर वे CCTV फुटेज देने को तैयार हैं।

विधायक की पुलिस को धमकी और राजनीतिक बयानबाजी

बेटे की हिरासत के बाद हुमायूं कबीर ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनके घर के आसपास कोई भी गलत हरकत की गई, तो वे बहरामपुर जिला पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि कोई पुलिस पर हाथ उठाएगा, तो कानून अपना काम करेगा। फिलहाल पुलिस ने विधायक के घर और ऑफिस की CCTV फुटेज को दो पेन ड्राइव में जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है