LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

UP NEWS: उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की विभागीय समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा

UP NEWS: उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की विभागीय समीक्

लखनऊ: प्रदेश की मंडियों में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था हो, अतिक्रमण रोका जाए, किसान विश्रामगृह और स्वागत कक्ष, कोल्ड रूम बनाए जाएं, सड़क निर्माण और मरम्मत की जाए, बजट का समय पर उपयोग, कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रोन्नति समय से की जाए। यह निर्देश गुरुवार को लखनऊ स्थित राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में आयोजित बैठक में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने दिए।

उक्त बैठक में मंडी परिषद की मंडियों की व्यवस्था सुधारने और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्य योजना बनाने और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडियों को स्वच्छ और अवैध कब्जों से मुक्त रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। विश्राम गृहों की मरम्मत और साज-सज्जा की योजना के साथ प्रत्येक मंडी में किसान स्वागत कक्ष बनाए जाएं।

मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक मंडी में कोल्ड रूम की स्थापना पर जोर दिया। पुरानी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की परियोजनाओं को प्राथमिकता देकर गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध जाए। उन्होंने आवंटित बजट को योजनाबद्ध तरीके से समय पर खर्च करने की संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी। उन्होंने मण्डी परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों की समय से पदोन्नति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।