LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

महाकुंभनगर 2025: 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का मंत्रोच्चारण के साथ महाकुंभ में हुआ स्वागत

महाकुंभनगर 2025: 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के अवसर पर विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का बुधवार को महाकुंभनगर में मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह दल अपराह्न में प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से उन्हें अरैल स्थित टेंट सिटी ले जाया गया। टेंट सिटी पहुंचने पर दल के सदस्यों का स्वागत मंत्रोच्चारण, पुष्पवर्षा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।


दल ने टेंट सिटी में विश्राम के बाद देर शाम में  महाकुंभ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें महाकुंभ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने मेला क्षेत्र की भव्यता की प्रशंसा की। मॉरीशस से आए कंटेंट क्रिएटर डेमियन ने कहा कि यहां आकर ऐसा महसूस होता है जैसे हम इतिहास और परंपरा के हिस्से बन रहे हैं। यह अनुभव हमारी संस्कृति और वैश्विक परिवार को जोड़ने का प्रतीक है।" वहीं, गयाना से आए दिनेश प्रसाद ने इसे अपने जीवन का सबसे खास पल बताते हुए कहा कि महाकुंभ का यह अनुभव मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।

Diarch GO


दल के सदस्य 16 जनवरी 2025 को त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और उसके बाद हेलीकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का हवाई अवलोकन करेंगे..इस अंतर्राष्ट्रीय दल में फिजी, फिनलैंड, गयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि शामिल हैं।