LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

UP School News: यूपी के 19 फीसदी सरकारी स्कूल हुए शिक्षकविहीन,लखनऊ के 60 विद्यालय में मास्टर नहीं..कैसे पढ़ेंगे बच्चे

UP School News: यूपी के 19 फीसदी सरकारी स्कूल हुए शिक्षकविही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शहरी क्षेत्र में स्थानांतरण और समायोजन नीतियों के वजह से प्रदेश भर के शहरी क्षेत्र में करीब 19% से अधिक प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है वहीं करीब 12% स्कूल शिक्षा मित्रों के भरोसे चल रहे हैं ऐसे में देखा जाए तो यह स्कूल भी बगैर शिक्षक के ही चल रहे हैं उत्तर प्रदेश की यह हालत हो गई है कि शहरी क्षेत्र में कुल 5104 परिषदीय स्कूल है जिनमें से 3906 प्राइमरी स्कूल है जबकि 1198 अपर प्राइमरी स्कूल है इनमें से 907 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है अब आप जरा खुद ही सोचिए जहां पर "पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे" जैसे नारे दिए जाते हैं बच्चों युवाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है वहीं पर 970 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है। और इसकी वजह क्या है चलिए आपको बताते हैं।

सरकार ने साल 2011 के बाद ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का तबादला ही नहीं किया है ना ही शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों का कोई समायोजन ही किया है यही वजह है कि शहरी क्षेत्र के 970 स्कूल बगैर शिक्षक के हैं शहरी क्षेत्र में जहां शिक्षकों की कमी बहुत पहले से ही थी शिक्षकों की हर साल हो रही सेवानिवृत्ति के बाद स्कूल शिक्षक विहीन होते चले जा रहे हैं अब बाकी शहरों को छोड़िए राजधानी लखनऊ को ही ले लीजिए लखनऊ में ही शहरी क्षेत्र के 297 प्राइमरी स्कूलों में से 60 स्कूल में शिक्षक ही नहीं है अगर यह हालत प्रदेश की राजधानी में है तो बाकी शहरों के क्या हालात होंगे आप खुद ही सोच सकते हैं।

वहीं इस पूरे मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह कहते हैं 2011 में ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का समायोजन किया गया था उसके बाद से ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में एक भी शिक्षक का समायोजन नहीं हुआ जिसका नतीजा यह है कि एक के बाद एक शहरी क्षेत्र के स्कूल शिक्षक भिन्न होते चले गए उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव का भी यही कहना है कि एक दशक से अधिक समय से शहरी क्षेत्र में शिक्षकों का समायोजन ही नहीं हुआ है कई क्षेत्रों में दूसरों स्कूलों के शिक्षकों को अटैच कर किसी प्रकार काम चल रहा है।


प्रदेश में स्कूलों की स्थिति

लखनऊ में 60 स्कूल, गोरखपुर में 60 स्कूल, प्रयागराज में 74 स्कूल, वाराणसी में 56 स्कूल, मेरठ में 71 स्कूल, बरेली में 72 स्कूल, अयोध्या में 66 स्कूल, गौतम बुध नगर में 69 स्कूल और देवरिया में 10 स्कूल ऐसे हैं जहां पर शिक्षक ही नहीं है।

NSIT
Nsmch