LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हादसे के बाद लोगों ने कैंसिल की ट्रेनों की बुकिंग, जानिए कितने लोगों ने निरस्त कराए टिकट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में हादसे के बाद लोगों ने कैंसिल की

प्रयागराज: महाकुंभ में बुधवार को हुए हादसे के बाद बरेली से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ गई है। पहले जहां इन ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही थी, वहीं हादसे के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। इस कारण ट्रेनों पर दबाव कम हो गया और सीटों को लेकर मची मारामारी खत्म हो गई।


महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने 14 विशेष ट्रेनों का संचालन किया था और आठ विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए थे। मंगलवार तक स्थिति यह थी कि श्रद्धालु लगेज यान में भी सफर कर रहे थे, लेकिन हादसे के बाद लोगों ने अपनी यात्रा को टाल दिया। रेलवे ने भी सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को री-शेड्यूल कर दिया, जिससे कई ट्रेनें देरी से चलीं।

Diarch GO


बुधवार को बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को पांच घंटे की देरी से रवाना किया गया। टनकपुर से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा। बुधवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से बरेली पहुंची। बठिंडा-फाफामऊ एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई, वहीं योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को तीन घंटे की देरी से रवाना किया गया। नौचंदी एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से बरेली पहुंची।


महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज के लिए ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग में भारी गिरावट आई है। बरेली से प्रयागराज जाने के लिए रोजाना औसतन 1800 यात्री टिकट बुक करा रहे थे, लेकिन बुधवार को दोपहर तक बुकिंग सामान्य रहने के बाद शाम होते-होते इसमें तेजी से गिरावट आई। रात आठ बजे तक महज 745 यात्रियों ने ही बरेली से प्रयागराज की टिकट बुक कराई। हादसे के बाद 478 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी और वेटिंग व कन्फर्म टिकट निरस्त करा दिए।

NSIT
Nsmch


इस घटनाक्रम के बाद साफ हो गया है कि महाकुंभ में हुए हादसे ने श्रद्धालुओं में भय पैदा कर दिया है, जिससे लोग अब अपनी यात्रा को टाल रहे हैं। रेलवे भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ट्रेनों के संचालन को लेकर सतर्कता बरत रहा है।