LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

IAS Transfer: योगी सरकार में फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला

IAS Transfer: योगी सरकार में फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार देर रात आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। सरकार ने कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं, वहीं कुछ को पुराने पदों से हटा दिया गया है।


सेल्वा कुमारी जे को प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी

आईएएस सेल्वा कुमारी जे को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा पद दिया है। उन्हें महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा और सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद पर कार्यरत थीं।

Diarch GO


समीर वर्मा को मिला नियोजन विभाग

प्रतीक्षारत चल रहे आईएएस समीर वर्मा को अब सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। लंबे समय से वे वेटिंग में थे, अब उन्हें सक्रिय जिम्मेदारी दी गई है।


प्रभु नारायण सिंह बने परिवहन निगम के एमडी

वेटिंग में चल रहे आईएएस प्रभु नारायण सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के पद पर नियुक्त किया गया है।

NSIT
Nsmch


मासूम अली सरवर को वक्फ बोर्ड भेजा गया

अब तक परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रहे आईएएस मासूम अली सरवर को नई तैनाती दी गई है। उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड बनाया गया है।


आशीष कुमार को मिला पर्यटन विभाग

आईएएस आशीष कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के पद पर तैनात किया गया है। अब वे पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।


सुधीर कुमार का हुआ तबादला

आईएएस सुधीर कुमार, जो अब तक नगर आयुक्त, कानपुर नगर थे, को नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अब विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के साथ-साथ अपर महानिदेशक निबंधन, उत्तर प्रदेश रहेंगे।


अर्पित उपाध्याय बने नगर आयुक्त कानपुर नगर

रायबरेली के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे अर्पित उपाध्याय को अब नगर आयुक्त, कानपुर नगर बनाया गया है। उन्होंने सुधीर कुमार की जगह ली है।


अंजुलता को मिली रायबरेली की जिम्मेदारी

आईएएस अंजुलता, जो अब तक मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर तैनात थीं, को अब मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली बनाया गया है।