LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई की हार्ट अटैक से मौत; ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

मुंबई राजधानी एक्सप्रेस के टीटीई धीरज कुमार की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोसी कलां स्टेशन पर ट्रेन रोककर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई की हार्ट अटैक से मौत; ड्यूटी के
राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई की मौत- फोटो : न्यूज4नेशन

Mathura - मंगलवार तड़के मथुरा जनपद के कोसी कलां रेलवे स्टेशन के पास एक दुखद घटना घटी। मुंबई राजधानी अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई (टिकट परीक्षक) धीरज कुमार यात्रियों के टिकट जांच रहे थे। ट्रेन जैसे ही मथुरा स्टेशन से आगे बढ़ी, अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

कोसी कलां स्टेशन पर इमरजेंसी स्टॉप 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तत्काल कोसी कलां रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे स्टाफ ने बिना देरी किए धीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोसी कलां पहुँचाया। वहाँ चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई।

शोक की लहर और जांच शुरू 

मृतक टीटीई धीरज कुमार मुंबई के निवासी थे और लंबे समय से रेलवे में कार्यरत थे। वे अपने सहकर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे, जिससे उनकी आकस्मिक मृत्यु पर रेलवे स्टाफ और परिवार में शोक की लहर है। रेलवे प्रशासन ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड और ड्यूटी शेड्यूल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।