LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: यूपी के मुरादाबाद से लेकर रामपुर में तक होगी झमाझम बारिश, जानिए आपके जिले का कैसा रहेगा हाल?

UP weather: यूपी के मुरादाबाद से लेकर रामपुर में तक होगी झमा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात के कच्छ क्षेत्र में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते मानसूनी हवाएं तेज हो गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली मौसमी द्रोणी से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है।


आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

29 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। बलरामपुर, बहराइच, बरेली, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, पीलीभीत और शाहजहांपुर जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Diarch GO


पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी तेज बारिश के संकेत

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बाराबंकी और अंबेडकर नगर जैसे जिलों में भी आज झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।


राजधानी और आसपास के जिलों में कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, हरदोई, कन्नौज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में भी आज बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

NSIT
Nsmch


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम रहेगा बदला-बदला

मेरठ, शामली, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया जैसे जिलों में भी आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इन जगहों पर भी गरज-चमक और बारिश के आसार हैं।


तापमान में गिरावट के संकेत

आने वाले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक की कमी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। तापमान में इस गिरावट के चलते मौसम और सुहावना हो जाएगा।


पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में सहारनपुर और सोनभद्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटों में मॉनसून प्रदेश के बचे हुए हिस्सों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इससे पूरे यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी।


30 जून और 1 जुलाई को बारिश होगी और भी तेज

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 30 जून को तराई के इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं 1 जुलाई के बाद मौसमी द्रोणी के दक्षिण की ओर खिसकने से प्रदेश के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून पूरे उत्तर प्रदेश को पूरी तरह ढक लेगा और मॉनसूनी बारिश की गतिविधियां और अधिक तेज हो जाएंगी।


लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी पर ध्यान दें और जहां तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना हो, वहां अनावश्यक बाहर न निकलें। आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला पूरे प्रदेश में बने रहने की संभावना है।