LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

UP weather: मेरठ से लेकर गोरखपुर तक खूब होगी झमाझम बारिश, 21 से 23 जून तक भारी बारिश का अलर्ट

UP weather: मेरठ से लेकर गोरखपुर तक खूब होगी झमाझम बारिश, 21

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों को अब गर्मी से राहत मिल चुकी है। बीते कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और लू से परेशान जनता को अब ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश ने सुकून दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।

लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुछ जगहों पर उमस बनी हुई है, लेकिन लोगों को पहले जैसी झुलसाती गर्मी से अब राहत है।

मौसम विभाग का अलर्ट: 21 से 23 जून तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 21 जून से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 22 और 23 जून को पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी को लेकर भी चेतावनी दी है।

किन जिलों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग ने चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा फतेहपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, सहारनपुर, शामली, और मुजफ्फरनगर में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

गरजेंगे बादल और चमकेगी बिजली

प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ और अयोध्या जैसे जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में गिरावट दर्ज

बारिश और हवाओं की वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तापमान में और कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल मौसम नर्म बना रहेगा।

मानसून की तेज रफ्तार, जल्द पहुंचेगा पूरे प्रदेश में

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून अब तक उत्तर प्रदेश के 56 जिलों तक पहुंच चुका है और अगले 24 घंटे में यह 19 और जिलों को कवर कर लेगा। लखनऊ समेत करीब 65 जिलों में 26 जून तक भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवाएं और वज्रपात भी देखने को मिल सकते हैं।

सावधानी जरूरी, मौसम विभाग की सलाह

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान बेवजह बाहर न निकलें। खुले मैदान, छत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। अगर आसमान में बिजली चमक रही हो तो मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों पर ध्यान देना जरूरी है।