LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

जौनपुर में ससुराल में बहन की संदिग्ध मौत परिजन फरार, न्याय की गुहार लगाता भाई

जौनपुर में ससुराल में बहन की संदिग्ध मौत परिजन फरार, न्याय क

अली मेहंदी, जौनपुर: जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तारापुर तकिया में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी रहमत अली पुत्र सलामुद्दीन की बहन हेना बानो की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेना बानो की शादी 09 अप्रैल 2025 को सुफियान अहमद पुत्र इनशान निवासी ग्राम तारापुर तकिया से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष से प्रताड़ना और कलह की खबरें आने लगीं।

14 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजे रहमत अली ने जब अपनी बहन से हालचाल जानने के लिए फोन किया, तो मोबाइल पर उसे बहन की चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कॉल कट गया। बार-बार फोन मिलाने पर भी किसी ने कॉल नहीं उठाई। शंका होने पर रहमत अली ने तत्काल किराये की गाड़ी से अपनी परिवार सहित मौके पर पहुँचकर देखा तो उसकी बहन हेना बानो का शव कमरे में पड़ा था, जबकि घर के सभी लोग फरार थे।

घटना की सूचना तुरंत थाना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और एफ.आई.आर. दर्ज की। लेकिन, घटना को 10 दिन बीत जाने के बाद भी न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, और न ही कोई ठोस कार्यवाही, जिससे परिजनों में गहरा रोष व्याप्त है।

NSIT
Nsmch

प्रार्थी रहमत अली ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जौनपुर से गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती है तो ऐसे दर्दनाक हादसे रुक सकते हैं। नपद के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और शोक दोनों ही देखने को मिल रहे हैं।