LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

UP weathe: यूपी में मानसून की हुई विदाई सर्दी ने बढ़ाए कदम और गिरने लगा पारा...

UP weathe: यूपी में मानसून की हुई विदाई सर्दी ने बढ़ाए कदम औ

लखनऊ: लखनऊ में अब धीरे-धीरे सर्दी का अहसास होने लगा है। इस साल मानसून अपने तय समय से एक हफ्ते देरी से लौटा है। सामान्य रूप से मानसून 3 अक्टूबर तक चला जाता है, लेकिन इस बार यह 10 अक्टूबर को गुजरा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलने से अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।

दिन और रात दोनों का तापमान गिरा

शनिवार को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक हफ्ते तक सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी।

पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंडक

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हाल ही में बारिश हुई थी, जिसके साथ पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई। इससे हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी दिशा में हो गया है। हालांकि हवाओं की रफ्तार कम है, लेकिन इससे रात में तेजी से ठंडक बढ़ रही है उन्होंने बताया कि अब रातें लंबी होने लगी हैं, जिससे सूरज की गर्मी का असर घट रहा है। यही वजह है कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

48 घंटे में पूरी तरह लौटेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश से मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। इसके बाद पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और हल्की सर्दी वाला रहेगा।

NSIT
Nsmch

करवा चौथ के बाद सर्दी बढ़ने की मान्यता

लखनऊ में एक मान्यता है कि “करवा की टोटी से जाड़ा निकलता है” यानी करवा चौथ के आसपास सर्दी की शुरुआत होती है. लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग के डॉ. अनुज कुमार शुक्ल के अनुसार, 23 सितंबर के बाद जब सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश करता है तो दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं, जिससे ठंड बढ़ती है। पंडित शक्ति घर त्रिपाठी ने बताया कि सूर्य के तुला राशि में जाने पर तापमान घटता है और शरद ऋतु की शुरुआत होती है। इस बार सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। सूर्य के मकर राशि में पहुंचने के बाद ठंड धीरे-धीरे कम हो जाएगी और दिन फिर से बड़े होने लगेंगे।