LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

UP NEWS: गाजीपुर में कोतवाली के चौकीदार ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से रचाई शादी, खुलासा होने पर जमकर हुआ हंगामा

UP NEWS: गाजीपुर में कोतवाली के चौकीदार ने झाड़-फूंक के बहान

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली में तैनात चौकीदार रामलाल पासवान पर झाड़-फूंक के बहाने महिला को धोखे से शादी के जाल में फंसाने का आरोप लगा है। खास बात यह है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और इस तरह की हरकतें वह कई महिलाओं के साथ कर चुका है।

झाड़-फूंक के बहाने बुलाकर की शादी

जानकारी के मुताबिक, चौकीदार रामलाल पासवान अपनी ड्यूटी के साथ-साथ झाड़-फूंक का काम भी करता था। पिछले साल उसने बिहार के भभुआ जिले की एक युवती को झाड़-फूंक के बहाने अपने संपर्क में लिया और फिर उसे अपने घर बुलाकर गले में माला डालकर शादी कर ली। कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में महिला को पता चला कि रामलाल पहले से शादीशुदा है। यही नहीं, उसने कई अन्य महिलाओं को भी इसी तरह झांसे में लेकर शोषण किया था।

विरोध करने पर की मारपीट और शोषण

जब पीड़िता ने विरोध किया तो रामलाल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जबरन संबंध बनाए। अगस्त में उसने महिला के गहने और मंगलसूत्र छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। महिला ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के बीच सुलह कराई। लेकिन इसके बावजूद रामलाल का व्यवहार नहीं बदला।

फिर की मारपीट, महिला पहुंची एसपी के पास

6 अक्टूबर को आरोपी ने फिर से महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 85, 115(2), और 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी की अन्य महिलाओं से संबंधित शिकायतें भी खंगाली जा रही हैं। मामला सामने आने के बाद से कोतवाली पुलिस चौकीदार रामलाल की गतिविधियों की पूरी जांच में जुट गई है।